Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

केरल में पारा पहुंचा 54 डिग्री, गोवा में ‘लू’ के चलते स्कूल बंद

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 10/03/2023 at 3:03 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678440834 01 4
SHARE

केरल

किसी ने सही कहा है कि मौसम का कोई भरोसा नहीं है,ये कब कौन सा अवतार धरेगा, ये किसी को नहीं पता है, कुछ महीने पहले जो केरल आंधी-पानी और सर्दी से परेशान था, वो ही अब मार्च के महीने में 50 डिग्री पर उबल रहा है, मौसम का ये भयंकर बदलाव देखकर लोगों के साथ -साथ वैज्ञानिक भी हैरान-परेशान है। आपको बता दें कि अलप्पुझा, कोट्टायम और कन्नूर जिलों में इस वक्त पारा 54 डिग्री से ऊपर चल रहा है। जिसकी वजह से लोगों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को चिंता सता रही है कि केरल में अभी इतना ताप है तो गर्मी के महीने में इसका क्या होगा। फिलहाल मौसम विभाग ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा है।

54 डिग्री सेल्सियस से अधिक का हीट इंडेक्स

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार दक्षिणी राज्य के कुछ क्षेत्रों में 54 डिग्री सेल्सियस से अधिक का हीट इंडेक्स दर्ज किया गया है,जो कि बहुत खराब स्थिति को सूचित करता है। यह स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है क्योंकि इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। कासरगोड, कोझिकोड, मलप्पुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और एर्नाकुलम में तो आम तौर पर 40-45 डिग्री सेल्सियस का हीट इंडेक्स होता है लेकिन ऐसा यहां तब होता है, जब देश के दूसरे राज्यों में भी गर्मी चरम पर होती है लेकिन मार्च के महीने में इस तरह से तापमान में वृद्धि हर किसी को तंग कर रही है।

पलक्कड़ का मौसम हैरान करने वाला

इसी के साथ ही एक और हैरान करने वाली बात है और वो है पलक्कड़ का मौसम, आम तौर पर यहां पर गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है लेकिन इस बार अन्य जिलों की तुलना में यहां पर पारा ज्यादा नहीं चढ़ा है, यहां अभी तक तापमान 30-40 डिग्री सेल्सियस के बीच में ही है।

स्कूलों को दोपहर तक बंद रखने का निर्देश

दूसरी ओर भीषण गर्मी के अलर्ट के चलते गोवा में स्कूलों को दोपहर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है, गोवा प्रशासन ने प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पहली पारी में बंद रखने के आदेश दिया है। तो वहीं आज उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 11 मार्च के बाद से यहां पर हालात बदलेंगे और तापमान में कमी आएगी। मालूम हो कि मौसम विभाग ने पहले ही केरल और गोवा में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका व्यक्त की है।

कच्छ और कर्नाटक में ‘लू’ का अलर्ट जारी

वैसे केरल और गोवा ही गर्मी से परेशान नहीं हैं। आईएमडी ने आज कोंकण, सौराष्ट्र , कच्छ और कर्नाटक में ‘लू’ की चेतावनी जारी की है तो वहीं तमिलनाडु, केरल,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के तापमान में भी आज मौसम के शुष्क रहने की आशंका व्यक्त जताई है और कहा है कि पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं होगा।


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

अनुराग ठाकुर का कहना है कि राहुल ‘दूर-दूर तक’ सावरकर नहीं बन सकते

प्रदेश में राहुल की लोकसभा सदस्यता खोने से सियासी पारा और बढ़ेगा

न्यायालय तैयार है ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका की सुनवाई के लिए

पुनर्विचार पर निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष भरत शरण सिंह की नियुक्ति

ईडी की याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज किया

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2023 विराट के नाम हैं एक आईपीएल सीजन में IPL 2023: विराट के नाम हैं एक आईपीएल सीजन में कई शानदार रिकॉर्ड, बराबरी करना है मुश्किल!…
Next Article टेस्ट में कप्तान रोहित ने इस खिलाड़ी को मौका चौथे टेस्ट में कप्तान रोहित ने इस खिलाड़ी को मौका देकर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! बनेगा हार का कारण…

Latest News

Vikrant Bhuria
MP News : हम गिरफ्तारी से नहीं डरते, यह हमारी राहुल गांधी की सेना है |
Madhya Pradesh March 27, 2023
Anurag thakur
अनुराग ठाकुर का कहना है कि राहुल ‘दूर-दूर तक’ सावरकर नहीं बन सकते
Top News Stories March 27, 2023
1679926307 987 missile
North Korea ne 2 chhoti doori ki Ballistic Missile ka prakshepan kiya.
International World March 27, 2023
ने बताया सावरकर का अपमान सहनशील नहीं हो सकता
“राउत ने बताया, सावरकर का अपमान सहनशील नहीं हो सकता है, इससे विपक्षी गठबंधन में दरार हो सकती है”
Politics March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?