Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

भारतीय लोकतंत्र मजबूत और जीवंत बहुदलीय प्रणाली : ओम बिरला

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 13/03/2023 at 4:49 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678706353 om birla 33
SHARE

मनामा

 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत में मजबूत सहभागी लोकतंत्र और जीवंत बहुदलीय प्रणाली है, जहां नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। बिरला ने अंतर-संसदीय संघ की 146वीं सभा में ‘शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व एवं समावेशी समाजों को बढ़ावा: असहिष्णुता के खिलाफ संघर्ष’ विषय पर अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि कि सभी सदस्यों को लोकसभा में अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है।

उन्होंने सभी वैश्विक मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण और बातचीत के जरिए करने वाले भारत के दीर्घकालीन दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि भारतीय संसद ने हमेशा जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, सतत विकास और कोविड-19 महामारी जैसी समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर व्यापक और सार्थक बहस एवं विचार-विमर्श किया है। उन्होंने जोर दिया कि शांति, सद्भाव एवं न्याय की वकालत करने वाले वैश्विक संस्थान शांति, समृद्धि, स्थिरता और न्यायपूर्ण वैश्विक व्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे वैश्विक संगठनों में तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था की सच्चाई को दर्शाने के लिए कई देशों के बीच सुधार लाने पर व्यापक सहमति बनी है और इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इस विषय को भविष्य के वैश्विक एजेंडे में शामिल किया जाए जिससे हम जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, गरीबी, लैंगिक समानता और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से निपटने में ज्यादा से ज्यादा योगदान कर सकें। वैश्विक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए भारत की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “हमने कोविड-19 से अपने नागरिकों की रक्षा करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चलाया है और साथ ही साथ इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अन्य देशों की सहायता की है।”

बिरला ने कहा कि भारत ने हमेशा दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया है और उन्होंने भारत के इस विश्वास को दोहराया कि समावेशी एवं सहिष्णु समाज का निर्माण सिर्फ और सिर्फ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, आपसी बातचीत और संवाद से ही संभव हो सकता है तथा इसके लिए सांसदों को निर्णायक भूमिका निभानी है। उन्होंने वैश्विक समुदाय से एक साथ आने का आह्वान किया जिससे मानवता के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सके।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

जिले में 733 लोकेशनों की प्रॉपर्टी के दाम नए वित्तीय वर्ष से बढ़ेंगे

अनुराग ठाकुर का कहना है कि राहुल ‘दूर-दूर तक’ सावरकर नहीं बन सकते

प्रदेश में राहुल की लोकसभा सदस्यता खोने से सियासी पारा और बढ़ेगा

न्यायालय तैयार है ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका की सुनवाई के लिए

पुनर्विचार पर निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष भरत शरण सिंह की नियुक्ति

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1678706168 milk adultrants 1 CG में अब दूध और उससे बने उत्पादों की जांच निश्शुल्क होगी
Next Article के मामले में बैकफुट पर आई आप अब खुद  भ्रष्ट्राचार के मामले में बैकफुट पर आई आप, अब खुद को प्रताड़ित साबित करने में जुटी 

Latest News

Collector Office Bhopal 4
जिले में 733 लोकेशनों की प्रॉपर्टी के दाम नए वित्तीय वर्ष से बढ़ेंगे
Top News Stories March 27, 2023
Vikrant Bhuria
MP News : हम गिरफ्तारी से नहीं डरते, यह हमारी राहुल गांधी की सेना है |
Madhya Pradesh March 27, 2023
Anurag thakur
अनुराग ठाकुर का कहना है कि राहुल ‘दूर-दूर तक’ सावरकर नहीं बन सकते
Top News Stories March 27, 2023
1679926307 987 missile
North Korea ne 2 chhoti doori ki Ballistic Missile ka prakshepan kiya.
International World March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?