Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 5-7 नक्सलियों को गोली लगने का SP का दावा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 09/03/2023 at 10:00 PM
Nishpaksh Mat Team
Share

सुकमा

छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

 बताया जा रहा है कि जवान डब्बामर्का कैम्प से सर्चिंग पर निकले थे। या सभी जवान कोबरा 208 और एसटीएफ़ के हैं। सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। इलाक़े को जवानों ने चारों ओर से घेर लिया है, और सर्चिंग जारी है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने दावा किया है कि मुठभेड़ के बाद 5 से 7  नक्सलियों को घायल होकर भागते हुए देखा गया है।

सूचना मिली थी कि साकलेर इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर बुधवार की रात डब्बामर्क पुलिस कैंप से CRPF, STF और कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं रात में जवानों ने इलाके को घेर रखा। सुबह होते ही फायरिंग की गई। दोनों के बीच करीब 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में कोबरा के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

सुकमा एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि

वरीय पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल या शहीद होने की खबर नहीं है लेकिन कुछ उग्रवादियों को गोली लगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि मुताबिक गुरुवार को एसटीएफ, सीआरपीएफ की कोबरा 208वीं बटालियन ने डब्बामरका कैंप से सकलेर की ओर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की।

कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सुरक्षाबल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों में बाग गए। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि फायरिंग के दौरान कुछ उग्रवादियों को गोली लगी और उन्हें भागते देखा गया। उन्होंने कहा कि अभी तलाशी अभियान जारी है।  

इधर, जंगल की आड़ लेकर माओवादी मौके से भाग निकले। जवानों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से BGL समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, इस मुठभेड़ में जवानों को सफलता मिली है। करीब 5-6 माओवादियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को उनके साथी मौके से लेकर भागते हुए नजर आए हैं।

घटनास्थल में कई जगह खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने कुछ नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने जवानों पर BGL और UBGL दागे थे। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। सुरक्षाबल जब लौटेंगे उसके बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

“मध्यप्रदेश में 29-30 मार्च को मौसम बदलेगा, ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है”

आईएमएफ ने यूक्रेन को दिया सबसे बड़ा ऋण, पाकिस्तान खड़ाखड़ाता रह गया।

बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना, रिजर्व बैंक झटका देने के लिए तैयार

विनाशकारी तूफान के बाद मिसिसिपी में बाइडेन ने आपातकाल की घोषणा की

उत्तर कोरिया ने दो छोटे दूरी वाले बैलिस्टिक मिसाइल को उड़ाया

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1678378894 Akhilesh Yadav 24 साल बाद अमेठी में सपा उतारेगी अपना उम्मीदवार
Next Article Nishpaksh Mat मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना……रामेश्वरम यात्रा में यात्रियों की संख्या 250 एवं 5 अनुरक्षक होंगे

Latest News

1680059975 17 13
भोपाल के कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, 222 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में 36 मकान और 20 दुकान हटाए गए।
Madhya Pradesh March 29, 2023
प्रतिबंधों के बाद भी साइबर अटैक कर पैसे की उगाही करता ही सनकी तानाशाह 
उत्तर कोरिया और साइबर अटैक के संबंध में यूएन की रिपोर्ट: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और संस्थाओं से हो रहा है पैसे का चोरी।
International World March 29, 2023
जिला परिषद की सत्ता बदलने से जुड़ी राजनैतिक उलझन
बिलासपुर: जिला परिषद की सत्ता बदलने से जुड़ी राजनैतिक उलझन में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया।
Politics March 29, 2023
1680057284 2 285
हनुमान जयंती 2023 की तारीख और महत्व
Hindi News March 29, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?