Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

कर्नाटक के लिए BJP का मेगा प्लान, येदियुरप्पा का चेहरा; मोदी-शाह के बाद योगी की डिमांड

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 10/03/2023 at 1:49 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678436389 bjp 10

कर्नाटक

कर्नाटक के राजनीतिक व सामाजिक समीकरणों के पेच में उलझी राजनीति को देखते हुए भाजपा विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को अपने अभियान का चेहरा बनाएगी। येदियुरप्पा राज्य के न केवल सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, बल्कि सबसे प्रभावी लिंगायत समुदाय के प्रतिष्ठित नेता भी हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी येदियुरप्पा का समर्थन हासिल है। कर्नाटक की त्रिकोणीय राजनीति में सामाजिक समीकरण हावी रहते हैं। राज्य में लिंगायत और वोक्कालिगा राजनीतिक रूप से काफी प्रभावी हैं। लिंगायत समुदाय से आने वाले बी एस येदियुरप्पा इस समुदाय के सबसे बड़े नेता हैं और लिंगायत मठों में उनका बहुत सम्मान भी है। राज्य में येदियुरप्पा की ताकत में इसका बड़ा योगदान है। दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा सबसे प्रभावी वोक्कालिगा नेता हैं और इस समुदाय का अधिकांश समर्थन उनके साथ रहता है।

भाजपा ने राज्य के सामाजिक समीकरणों को देखते हुए येदियुरप्पा के चेहरे को आगे रखकर चुनाव अभियान चलाने का फैसला किया है। चुनाव प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ येदियुरप्पा के चेहरे को प्रमुखता से रखा जाएगा। यह दोनों नेता भाजपा के अभियान के ट्रम्प कार्ड होंगे। हालांकि येदियुरप्पा चुनावी राजनीति से दूर हो चुके हैं और वह न तो चुनाव लड़ेंगे और न ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। ऐसे में मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का नाम ही आगे रहेगा, भले ही उनके नाम को बतौर भावी मुख्यमंत्री पेश न किया जाए।

मोदी और शाह के बाद सबसे ज्यादा मांग योगी आदित्यनाथ की

कर्नाटक में भाजपा के अभियान शुरू हो चुका है और अब केंद्रीय नेताओं के दौरों को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बाद सबसे ज्यादा मांग योगी आदित्यनाथ की है। राज्य की लगभग पचास सीटें ऐसी हैं, जो सामाजिक ध्रुवीकरण से प्रभावित रहती हैं। ऐसे में योगी के दौरे से भाजपा उन पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पहले से ही लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।

बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिली थीं

गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 व जद एस को 37 सीटें मिली थीं। राज्य के सामाजिक समीकरणों में 17 फीसदी लिंगायत के बाद वोक्कालिगा 16 फीसदी, कुर्वा सात फीसदी, दलित 20 फीसदी, आदिवासी पांच फीसदी हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग लगभग 16 फीसदी है। राज्य में तीन-तीन फीसदी ब्राह्मण और इसाई के साथ 16 फीसदी मुसलमान भी हैं।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

“मध्यप्रदेश में 29-30 मार्च को मौसम बदलेगा, ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है”

आईएमएफ ने यूक्रेन को दिया सबसे बड़ा ऋण, पाकिस्तान खड़ाखड़ाता रह गया।

बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना, रिजर्व बैंक झटका देने के लिए तैयार

विनाशकारी तूफान के बाद मिसिसिपी में बाइडेन ने आपातकाल की घोषणा की

उत्तर कोरिया ने दो छोटे दूरी वाले बैलिस्टिक मिसाइल को उड़ाया

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gold Price Today 10 March 2023 औंधे मुंह गिरा सोना Gold Price Today, 10 March 2023: औंधे मुंह गिरा सोना
Next Article Mumbai Indians के गेंदबाजों के आगे सरेंडर हुए Delhi Capitals Mumbai Indians के गेंदबाजों के आगे सरेंडर हुए Delhi Capitals के बल्लेबाज, MI ने लगाई जीत की हैट्रिक…

Latest News

प्रतिबंधों के बाद भी साइबर अटैक कर पैसे की उगाही करता ही सनकी तानाशाह 
उत्तर कोरिया और साइबर अटैक के संबंध में यूएन की रिपोर्ट: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और संस्थाओं से हो रहा है पैसे का चोरी।
International World March 29, 2023
जिला परिषद की सत्ता बदलने से जुड़ी राजनैतिक उलझन
बिलासपुर: जिला परिषद की सत्ता बदलने से जुड़ी राजनैतिक उलझन में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया।
Politics March 29, 2023
1680057284 2 285
हनुमान जयंती 2023 की तारीख और महत्व
Hindi News March 29, 2023
GT Neo 5 SE लॉन्च 5500mAh बैटरी और 100W
रियलमी GT Neo 5 SE लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!
Tech Tips Technology March 29, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?