Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Top News Stories » ममता बनर्जी से मिलेंगे अखिलेश यादव, कांग्रेस को क्यों हैं झटके के आसार; समझें सियासी मायने

Top News Stories

ममता बनर्जी से मिलेंगे अखिलेश यादव, कांग्रेस को क्यों हैं झटके के आसार; समझें सियासी मायने

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 16/03/2023 at 5:41 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
mama 1

नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने सोमवार को ही इस मुलाकात की जानकारी दे दी थी, लेकिन इस बैठक के कई बड़े सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल, यह मुलाकात सपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से एक दिन पहले ही होने जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 2023 में ही होने वाले हिंदी भाषी तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बना सकती है। इसके अलावा अखिलेश और ममता के बीच चर्चा ऐसे समय पर हो रही है, जब देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी मोर्चे की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के अलावा पार्टी महासचिव और बनर्जी के भतीजे अभिषेक भी बैठक का हिस्सा हो सकते हैं। टीएमसी के एक नेता नेता जानकारी दी थी कि मीटिंग के दौरान विपक्षी दलों के खिलाफ केंज्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का मुद्दा भी उठेगा।

पुराना है सपा-टीएमसी का दोस्ताना

हालांकि, अखिलेश और ममता के बीच की सियासी कहानी नई नहीं है। साल 2021 में टीएमसी सुप्रीमो यूपी चुनाव में अखिलेश की मदद का ऐलान कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, ‘अगर अखिलेश चाहें, तो हम उन तक मदद पहुंचाने के लिए तैयार हैं।’ खास बात कि इस ऐलान से कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि, साल 2021 में पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के लिए अखिलेश ने भी ममता का साथ दिया था। उस दौरान टीएमसी ने आक्रामक प्रचार में जुटी भाजपा को हराया था।

बीते साल दिसंबर में उन्होंने 2024 के लिए कई विपक्षी दलों के एक साथ आने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था अखिलेश, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं के अलावा बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन) भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए टीएमसी के साथ आएंगे।

सपा भी बढ़ा रही है कदम

इधर, सपा भी यूपी से निकलकर विपक्षी मोर्चा के लिए कवायद करती नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तरफ से खम्मम में आयोजित रैली में शिरकत की थी। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, केरल सीएम पिनराई विजयन समेत कई नेता शामिल थे।

गैर-कांग्रेस गठबंधन को हवा

खबरें हैं कि केजरीवाल भी दिल्ली में विपक्षी मोर्चा के लिए दलों को न्योता दे सकते हैं। अब खास बात है कि सियासी हलकों में टीएमसी और आप दोनों ही ऐसे दल हैं, जिनकी कांग्रेस से बनती नहीं दिख रही है। इधर, आप की भारत राष्ट्र समिति से बढ़ती करीबियां भी गैर कांग्रेसी मोर्चे की अटकलों को हवा दे रही हैं। कांग्रेस और बीआरएस के बीच भी खींचतान चलती रहती है।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

“मध्यप्रदेश में 29-30 मार्च को मौसम बदलेगा, ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है”

आईएमएफ ने यूक्रेन को दिया सबसे बड़ा ऋण, पाकिस्तान खड़ाखड़ाता रह गया।

बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना, रिजर्व बैंक झटका देने के लिए तैयार

विनाशकारी तूफान के बाद मिसिसिपी में बाइडेन ने आपातकाल की घोषणा की

उत्तर कोरिया ने दो छोटे दूरी वाले बैलिस्टिक मिसाइल को उड़ाया

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

आईपीएल 2023 का फाइनल गुजरात और चेन्नई के बीच
आईपीएल 2023 का फाइनल, गुजरात और चेन्नई के बीच…. 
Sports मई 28, 2023
उत्तर प्रदेश अब टाइप करके ही पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश: अब टाइप करके ही पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट बनाएंगे डॉक्टर, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
State उत्तर प्रदेश मई 28, 2023
संसद सिर्फ भवन नहीं लोकतंत्र का मंदिर बहिष्कार करना उचित
संसद सिर्फ भवन नहीं लोकतंत्र का मंदिर, बहिष्कार करना उचित नहीं : रामदेव
Politics मई 28, 2023
उत्तर-पश्चिमी भारत में पांच दिन रहेगा आंधी-तूफान
उत्तर-पश्चिमी भारत में पांच दिन रहेगा आंधी-तूफान
India news मई 28, 2023

You Might also Like

3 96
Top News Stories

“मध्यप्रदेश में 29-30 मार्च को मौसम बदलेगा, ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है”

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मार्च 27, 2023
2 625
Top News Stories

आईएमएफ ने यूक्रेन को दिया सबसे बड़ा ऋण, पाकिस्तान खड़ाखड़ाता रह गया।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मार्च 27, 2023
rbi Reserve Bank of India
Top News Stories

बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना, रिजर्व बैंक झटका देने के लिए तैयार

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मार्च 27, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?