Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » State » उत्तर प्रदेश: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, यूपी के 30 जिलों में बारिश के आसार, सबसे गर्म रहा मथुरा….

Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, यूपी के 30 जिलों में बारिश के आसार, सबसे गर्म रहा मथुरा….

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 23/05/2023 at 12:49 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
उत्तर प्रदेश गर्मी से जल्द मिलेगी राहत यूपी के 30

चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लू का असर तेज हो रहा है। सोमवार को भी दिनभर आसमान में सूरज चढ़ा रहा जिसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। 1.4 डिग्री की बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान भी 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

28 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके चलते 28 मई तक प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार से ही तेज हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। तराई बेल्ट में शामिल जिलों में छिटपुट बौछार पड़ सकती है।

बादल छाए रहेंगे और गरज के आसार

मौसम विभाग के वैज्ञानिक दानिश के अनुसार 24 से 26 मई के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 28 मई तक अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बौछारें पड़ेंगी। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही और कुछ जगहों पर दोपहर के बाद गरज के आसार हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

आगरा में वर्षा का इंतजार, गर्मी करे तार-तार

आगरा में सुबह ने पीछे पड़ी गर्मी शाम तक परेशान करती रही। एसी और पंखे का सहारा मिला तो कुछ देर के लिए राहत मिली। गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान रहे। सोमवार को प्रदेश में आगरा दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 45.6 डिग्री से. रहा। वहीं ईरान में विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। दोपहर में तेज हवा चलेगी। देर रात बूंदाबांदी हो सकती है। 28 मई तक वर्षा के आसार हैं। पिछले पांच साल के मुकाबले इस साल अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। तापमान 45 डिग्री से. के पार पहुंच गया है।

मथुरा में इस सीजन का सबसे गर्म दिन सोमवार, पारा @45

मई की पहले सप्ताह में आंधी और बारिश ने गर्मी के वेग को कम किया, लेकिन अब सूर्यदेव ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दो दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है। आसमान से बरस रही आग के बीच घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। अगले दो दिन में वर्षा होने से गर्मी से राहत की उम्मीद बंधी है।

सोमवार सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर चढ़े रहे। सुबह दस बजे से ही धूप इतनी तेज हुई कि घर से निकलना मुश्किल हो गया। गर्म हवाएं सुबह ही चलने लगीं। दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति और खराब हो गई। धीरे-धीरे सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा।  

Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़: 10 समूह ने खाद के अतिरिक्त गौठान में उपजाया आलू, प्याज और गेहूं

मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर जारी है भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण मित्रों ने लगाए पौधे

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड नई दिल्ली के लिए हुए रवाना

भोपाल में सभी जगहों से हटाया जाएगा हमीदिया नाम!

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

1685811099 cheen
भारत-चीन बॉर्डर पर नेशनल हाईवे 72 घंटे से बंद, 600 यात्री फंसे; भूखे-प्यासे सड़क पर गुजर रही रात
Hindi News जून 3, 2023
छत्तीसगढ़ 10 समूह ने खाद के अतिरिक्त गौठान में उपजाया
छत्तीसगढ़: 10 समूह ने खाद के अतिरिक्त गौठान में उपजाया आलू, प्याज और गेहूं
State छत्तीसगढ़ जून 3, 2023
1685809992 3 52
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, ‘साजिश हो सकती है, बालासोर हादसा …’ पूर्व रेल मंत्री ने की मांग
Hindi News जून 3, 2023
1685809438 4 30
पुरूषों को भी अब चाइल्ड केयर लीव का लाभ मिलेगा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Hindi News जून 3, 2023

You Might also Like

छत्तीसगढ़ 10 समूह ने खाद के अतिरिक्त गौठान में उपजाया
Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 10 समूह ने खाद के अतिरिक्त गौठान में उपजाया आलू, प्याज और गेहूं

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 3, 2023
1685808659 7 3
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर जारी है भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 3, 2023
1685807889 6 4
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण मित्रों ने लगाए पौधे

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 3, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?