Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » State

Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: विदाई के समय अचानक हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन बोली- मैं नहीं जाऊंगी इसके साथ; मेरे साथ धोखा हुआ…

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 13/03/2023 at 1:13 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
प्रदेश विदाई के समय अचानक हुआ कुछ ऐसा दुल्हन

झांसी| झांसी में विदाई के समय दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया। वह जमीन पर गिर गया। यह देख दुल्हन भड़क गई। उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसने गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद समाज के लोग दिन भर दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन वह मानी नहीं। 

दूल्हा धूमधाम से बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। रात भर शादी की सभी रस्में पूरी होती रहीं। लेकिन, जब विदाई का समय आया तो दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद दुल्हन ने सुसराल जाने से इंकार कर दिया। बोली धोखे में रखकर शादी की गई। बीमारी के बारे में पहले जानकारी नहीं दी गई थी। 

इसके बाद समाज के लोग दिन भर दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन वह मानी नहीं। दुल्हन ने वर पक्ष की शिकायत पुलिस से भी की है। अलीगोल खिड़की अंदर कोरियों का मंदिर निवासी स्व. सुरेश की पुत्री आरती की पुलिया नंबर नौ महाराज सिंह नगर निवासी लालता प्रसाद के बेटे एसी मैकेनिक राजकुमार (मोनू) से 18 जनवरी को सगाई हुई थी। 

तय तिथि पर राजकुमार धूमधाम से बरात लेकर मुहल्ले के ही एक विवाह घर में पहुंचा। दुल्हन पक्ष की ओर से भी बरात के स्वागत में कोई कमी नहीं रखी गई। लगभग पांच सौ लोग विवाह समारोह में शामिल हुए। रात भर विवाह की रस्में चलती रहीं। इस दौरान सभी बेहद खुश थे। सुबह तकरीबन दस बजे विदा की तैयारी होने लगी। 

भाई दीपक ने आरती को गोद में ले जाकर कार में बैठाया। दूल्हा भी कार में बैठा हुआ था। इसी दरम्यान अचानक उसे मिर्गी का दौर आ गया और वह कांपते हुए जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे दौरे पर काबू किया। लेकिन, इसके बाद आरती कार से उतरकर अपने घर आ गई। 

उसने साफ कह दिया कि वह ससुराल नहीं जाएगी। उसे समझाने की तमाम कोशिशें होती रहीं, परंतु वह नहीं मानी। दोपहर में आरती की ओर से शिकायत थाना कोतवाली में की गई, जिसमें आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष के लोगों की ओर से बीमारी की जानकारी नहीं दी गई थी। उसे धोखे में रखकर शादी की गई। शादी पर हुआ खर्च वापस दिलाया जाए।

बता दें कि आरती तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जबकि, चार भाई हैं। पिता की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

शादी तय होने के बाद नहीं करने दी बात

झांसी। आरती के भाई दीपक ने बताया कि शादी तय होने के बाद वर पक्ष के लोगों ने कभी भी आरती की राजकुमार से बात नहीं होने दी। यहां तक कि फोन पर भी कभी बात नहीं हुई। उन्हें डर था कि बातचीत के दौरान कहीं बीमारी का भेद नहीं खुल जाए। भाई ने बताया कि बहन की शादी पड़ोस में रहने वाले राजकुमार के रिश्तेदार ने तय कराई थी। उन्होंने भी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

 

तीन रात से सोया नहीं, जिससे चक्कर आ गए

दूल्हे राजकुमार के रिश्तेदार पूरन चंद्र ने बताया कि उसे कोई बीमारी नहीं है। पहली बार उसे चक्कर आया है। उन्होंने बताया कि शादी का कामकाज होने की वजह से राजकुमार तीन-चार दिन से सोया नहीं था, जिससे विदाई के समय वह चक्कर खाकर गिर गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को वर पक्ष की ओर से रिसेप्शन आयोजित किया गया है। आरती को समझाने की कोशिश की जा रही है।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

लाड़ली बहना योजना में केवाइसी के नाम पर पैसे लेने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी चेतावनी

भोपाल के कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, 222 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में 36 मकान और 20 दुकान हटाए गए।

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं – स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी

खंडवा में पटवारी परीक्षा फर्जी प्रवेश पत्र के साथ, एक युवक पर केस दर्ज हुआ!

भोपाल के परिवार ने भू-माफिया के खिलाफ संघर्ष के दौरान जेल पहाड़ी पर चढ़कर पानी की टंकी पर धरना दिया।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1678699174 6 12 मुख्यमंत्री कन्यादान से रीवा में 160 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में पूर्व मंत्री शुक्ल ने नवयुगलों को दिया आशिर्वाद
Next Article वीकेंड पर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने किया अच्छा कलेक्शन.. वीकेंड पर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने किया अच्छा कलेक्शन..

Latest News

1680065088 3 119
15 वर्षीय छोटी बिटिया चन्द्रकला ओझा विश्व तैराकी रिकार्ड बनने की तैयारी में हैं।
Hindi News March 29, 2023
शेयर बाजार में बुधवार की सुबह सपाट शुरुआत के
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार की सुबह सपाट शुरुआत के बाद हरे निशान पर कारोबार हो रहा है।
Business March 29, 2023
1680064001 3 131
भारत में स्पैम कॉल नेटवर्क पर ब्लॉक करने के लिए ट्राई ने सख्त कदम उठाए।
Hindi News March 29, 2023
1680063301 1680063291 559 15 03 2023 ladli bahna123
लाड़ली बहना योजना में केवाइसी के नाम पर पैसे लेने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी चेतावनी
Madhya Pradesh March 29, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?