Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » State

Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: रायबरेली और अमेठी सीट अपने पास ही रखेगा गांधी परिवार, यहां से मैदान में उतरेंगी प्रियंका! राहुल भी लड़ेंगे…

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 13/03/2023 at 12:43 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
प्रदेश रायबरेली और अमेठी सीट अपने पास ही रखेगा

रायबरेली और अमेठी सीट गांधी परिवार| रायबरेली और अमेठी सीट गांधी परिवार अपने पास ही रखेगा। पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों की मानें तो ये दोनों सीटें गांधी परिवार अपने पास ही रखेगा। सोनिया गांधी के न लड़ने पर रायबरेली से प्रियंका भाग्य आजमाएंगी। राहुल गांधी का अमेठी से उतरना भी करीब-करीब तय माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में गांधी-नेहरू परिवार की मानी जाने वालीं रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों को लेकर कई तरह के कयास चल रहे हैं। सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी या नहीं? अमेठी पर राहुल क्या फैसला लेंगे? पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों की मानें तो ये दोनों सीटें गांधी परिवार अपने पास ही रखेगा। 

सोनिया गांधी के न लड़ने पर रायबरेली से प्रियंका भाग्य आजमाएंगी। राहुल गांधी का अमेठी से उतरना भी करीब-करीब तय माना जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल की हार और कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी के बयान से इन सीटों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

हाल ही में हुए रायपुर अधिवेशन में सोनिया ने कहा था-भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है। लोकसभा के 1977, 1996 व 1998 के चुनावों को छोड़ दें तो शेष सभी चुनावों में रायबरेली से कांग्रेस ही जीती है।

गांधी-नेहरू परिवार के फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू व शीला कौल ने कई-कई बार लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व किया। 2004 से अब तक यहां से सोनिया गांधी ही सांसद हैं। 1977 के बाद यूपी में कांग्रेस अपने सबसे खराब दौर में है, इसके बावजूद रायबरेली की जनता ने 2019 के चुनावों में गांधी परिवार का साथ नहीं छोड़ा।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने की स्थिति में प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। प्रियंका का संसदीय राजनीति में आने का यह पहला प्रयास होगा। हालांकि, अभी तक सोनिया की ओर से चुनाव न लड़ने की बात स्पष्ट तौर पर नहीं कही गई है।

वैसे भी प्रियंका गांधी जब सक्रिय राजनीति में नहीं थीं, तब भी रायबरेली और अमेठी में सक्रिय रहती थीं। इससे इन दोनों ही सीटों पर आम मतदाताओं से उनके जुड़ाव से कोई इनकार नहीं कर सकता। प्रियंका गांधी के लिए संसदीय राजनीति में प्रवेश करने के लिए शायद ही कोई दूसरी सीट इतनी सुरक्षित हो, जितनी कि रायबरेली।

अमेठी से लगातार संपर्क में राहुल की टीम

1967 में वजूद में आने वाली अमेठी सीट भी संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी की रणभूमि रही है। यहां सिर्फ दो बार 1998 और 2019 में भाजपा जीती, जबकि 1977 में जनता पार्टी। शेष चुनावों में कांग्रेस ही आगे रही। राहुल गांधी ने 2004 से 2014 तक लगातार तीन चुनाव यहां से जीते। सोनिया गांधी 2004 में यहां से शिफ्ट होकर रायबरेली चली गईं और उसी वर्ष राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव जीतकर संसदीय राजनीति में प्रवेश किया। 

1999 में अपना पहला चुनाव सोनिया गांधी ने अमेठी से ही जीता था। वर्ष 2019 में राहुल गांधी ने अमेठी के साथ-साथ वायनाड से चुनाव लड़ा था और अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस बार भी राहुल गांधी इन दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी की टीम लगातार अमेठी में आम लोगों से संपर्क बनाए हुए है। कांग्रेस के आंतरिक संगठन में राहुल अमेठी का प्रतिनिधित्व करते हैं।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

लाड़ली बहना योजना में केवाइसी के नाम पर पैसे लेने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी चेतावनी

भोपाल के कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, 222 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में 36 मकान और 20 दुकान हटाए गए।

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं – स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी

खंडवा में पटवारी परीक्षा फर्जी प्रवेश पत्र के साथ, एक युवक पर केस दर्ज हुआ!

भोपाल के परिवार ने भू-माफिया के खिलाफ संघर्ष के दौरान जेल पहाड़ी पर चढ़कर पानी की टंकी पर धरना दिया।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Old Pension Scheme खुशखबरी अब इन राज्यों का बारी Old Pension Scheme : खुशखबरी, अब इन राज्यों का बारी
Next Article ने प्रो हॉकी लीग में ऑस्ट्रेलिया को 5 4 से भारत ने प्रो हॉकी लीग में ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया..

Latest News

1680064001 3 131
भारत में स्पैम कॉल नेटवर्क पर ब्लॉक करने के लिए ट्राई ने सख्त कदम उठाए।
Hindi News March 29, 2023
1680063301 1680063291 559 15 03 2023 ladli bahna123
लाड़ली बहना योजना में केवाइसी के नाम पर पैसे लेने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी चेतावनी
Madhya Pradesh March 29, 2023
1680063138 3 125
सरदार सरोवर बांध में जलस्तर कमी की चुनौती।
Hindi News March 29, 2023
1680062384 rajnath sing
भारत-अफ्रीका सेना प्रमुखों का सम्मेलन, भारत-अफ्रीका संबंधों में मजबूत रक्षा सहयोग के लिए।
Hindi News March 29, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?