Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » State » उत्तर प्रदेश: गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, आया इस साल का सबसे ज्यादा पानी….

Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, आया इस साल का सबसे ज्यादा पानी….

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/08/2023 at 1:09 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
उत्तर प्रदेश गंगा ने दिखाया रौद्र रूप आया इस साल

गंगा का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। सोमवार को इस साल का सबसे ज्यादा पानी भीमगोड़ा से छाेड़ा गया। बिजनौर बैराज पर गंगा खतरे के निशान से सटकर बह रही है। मंडावर और जलीलपुर क्षेत्र के कई गांवों में गंगा का पानी घुस गया। शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार हाे रही बारिश की वजह से भीमगोड़ा बांध से रविवार की रात्रि 2.03 लाख और सोमवार की सुबह आठ बजे 3.13 लाख क्यूसेक और शाम तीन बजे 3.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

आबादी तक पहुंच गया पानी

गंगा की धार मंडावर खादर के ग्राम मिर्जपुर, सीमली में आबादी तक पहुंच गया है। वहीं जलीलपुर खादर क्षेत्र के ग्राम खानपुर खादर समेत एक दर्जन गांवों मेें पांच-पांच फुट पानी भरा हुआ है। इसके अलावा मालन नदी भी पूरे उफान है। रावली-शहजादपुर के बीच रपटे पर चार से पांच फुट और ग्राम ब्रह्मपुरी में पांच-पांच फुट पानी भरा हुआ है। उधर प्रभारी दैवीय आपदा/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह ने तहसीलदार अनुराग सिंह और राजस्व विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांव रावली और ब्रह्मपुरी का दौरा किया।

सीमली समेत कई गांवोंं में घुसा गंगा का पानी

गंगा का जलस्तर सोमवार को तेजी से बढ़ रहा है। जहां गंगा की धार ग्राम सुक्खापुर, कुंदनपुर, फतहपुर सभाचंद, कोहरपुर, राजारामपुर नजदीक बह रही है। वहीं ग्राम चाहड़वाला, डैबलगढ़ से होती हुई सीमली में गंगा का पानी घुस गया। इन गांवों में ढाई से तीन फुट पानी भरा हुआ है। ग्र्रामीण सोनू, जगदीश कुमार, भागवत, राजेश आदि का कहना है कि ग्राम मिर्जापुर और चंद्रभानपुर किशोर के निकट कटान रोकने के लिए लगाए वायरक्रेट और जियो ट्यूब के बीच से होते हुए पानी इन गांवों में गया है। गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को गंगा में आए उफान ने वर्ष 2013 में आए उफान की याद दिला दी।

उफान पर मालन, ब्रह्मपुरी में घुसा पानी 

गंगा और मालन नदी सोमवार को पूरे उफान पर है। शहजादपुर और रावली के बीच स्थित रपटे पर चार से पांच फुट पानी बह रहा है। वहीं नई बस्ती ब्रह्मपुरी में पांच फुट पानी भरा हुआ है। शहजादपुर समेत कई अन्य गांव के ग्रामीण रपटे पर पानी चलने की वजह से नाव से आवाजाही कर रहे है। 

Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में ग्वालियर व आगरा से दो आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: नौ साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म

सीहोर जिले में 24 घंटे में 5 इंच से ज्यादा हुई बारिश, जगह-जगह पानी भरने से लोग हुए परेशान

उत्तर प्रदेश: यूपी में इस बार त्‍योहारों पर नहीं होगी बिजली कटौती

उत्तर प्रदेश: पिता-पुत्र ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695383134 stf
पहली मुठभेड़ में भाग न‍िकला था मह‍िला स‍िपाही से दर‍िंदगी करने वाला अनीस, STF ने दौड़ाकर मारा
Hindi News सितम्बर 22, 2023
भाजपा के मिशन 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS
भाजपा के मिशन 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS
India news सितम्बर 22, 2023
1695382216 22 09 2023 jel
पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में ग्वालियर व आगरा से दो आरोपित गिरफ्तार
Madhya Pradesh सितम्बर 22, 2023
1695382135 lalu 4
लालू यादव को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किल
Hindi News सितम्बर 22, 2023

You Might also Like

1695382216 22 09 2023 jel
Madhya Pradesh

पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में ग्वालियर व आगरा से दो आरोपित गिरफ्तार

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
उत्तर प्रदेश नौ साल की बच्ची को अगवा कर युवक
Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: नौ साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
1695378636 22 09 2023 rain in sehore 1
Madhya Pradesh

सीहोर जिले में 24 घंटे में 5 इंच से ज्यादा हुई बारिश, जगह-जगह पानी भरने से लोग हुए परेशान

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?