Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » State

Stateउत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश: बीजेपी काट सकती है ऐसे सांसदों के टिकट? तैयार करा र‍ही रिपोर्ट कार्ड; क्षेत्र से दूरी पड़ेगी भारी

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/02/2023 at 3:23 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
उत्तरप्रदेश बीजेपी काट सकती है ऐसे सांसदों के टिकट तैयार



लखनऊ

 मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा अपने सभी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करवा रही है। चुनाव जीतने के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों से दूरी बनाना अब भाजपा के कई सांसदों को भारी पड़ सकता है। इसके लिए बेहद गोपनीय ढंग से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। हर लोकसभा क्षेत्र में सांसद के काम और उसकी लोकप्रियता का आंकलन हो रहा है। उनकी कार्यशैली से लेकर जनता और कार्यकर्ताओं में छवि भी सर्वेक्षण का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की हालिया बैठक में सांसदों को ज्यादा समय क्षेत्र में रहने की नसीहत दी थी। पीएम ने ऐसा यूं ही नहीं कहा। पार्टी सूत्रों की मानें तो सर्वेक्षण के आधार पर तमाम सीटों का फीडबैक पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा है। इसमें कुछ सांसदों की अपने क्षेत्र में बेहद कम सक्रियता का मामला भी शामिल है। चूंकि 2014 व 2019 में भाजपा की प्रचंड जीत में यूपी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।

प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंची शिकायतें

फिलहाल प्रदेश की 80 में से 64 लोकसभा सीटें भाजपा और दो उसके सहयोगी अपना दल (एस) के पास हैं। इनमें से बड़ी संख्या में सांसदों ने 2019 में मोदी लहर पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार की थी। कुछ क्षेत्र में सक्रिय रहे तो कइयों ने मुंह मोड़ लिया। ऐसे सांसदों की शिकायतें प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंची हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी ऐसी किसी कमजोर कड़ी को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहती। लिहाजा यूपी के सांसदों का भी पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। बीते दिनों इंडिया टुडे और सी वोटर का सर्वेक्षण सामने आया था। इसके अलावा भाजपा अलग से भी सर्वेक्षण करा रही है। पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पहले भी ऐसा करती रही है। सूत्रों का कहना है कि काफी लोकसभा क्षेत्रों का सर्वे पूरा भी हो चुका है।

दी थी नसीहत

बीते दिनों मुख्यमंत्री ने भी मंडलवार सांसद-विधायकों संग बैठकें की थी। उन्होंने सांसदों को समन्वय बनाने की सलाह भी दी थी। सीएम ने यह भी कहा था कि कोई भी यह न मान ले कि उसकी टिकट पक्की है। नेतृत्व जिसे टिकट देगा, वही प्रत्याशी होगा। सभी सांसदों को ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहने की सलाह सीएम ने दी थी। साथ ही सांसदों से पांच और विधायकों से तीन-तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी लिए गए थे।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

चित्रकूट में गौरव दिवस पर 11 लाख दीपों से सम्मानित हुआ क्षेत्र, सतना प्रदेश में भी मनाई जा रही रामनवमी की धूम।

इंदौर बावड़ी हादसा: पीएम और राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना, मृतकों के परिवारों को सहायता

“सरकार ने ग्राम रोजगार सहायकों की मांगों को खारिज किया”

महिला पुलिसकर्मियों के लिए टॉयलेट की सुविधा नहीं : थानों की स्थिति

मध्य प्रदेश के आइएएस अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पारस ने कहा 2024 से पहले गिर जाएगी बिहार सरकार पारस ने कहा 2024 से पहले गिर जाएगी बिहार सरकार, नीतीश कुमार बोले- जाओ जश्न मनाओ 
Next Article Stock Market Opening शेयर बाजार में नरमी आज के टॉप Stock Market Opening: शेयर बाजार में नरमी, आज के टॉप गेनर में आयशर मोटर्स तो आईटीसी पर दवाब

Latest News

1680195179 PH 9
पिथौरा में पिकअप वैन का पलटना, 24 लोग घायल, 5 गंभीर हालत में।
Hindi News March 30, 2023
1680194684 2 695
छत्तीसगढ़ में महिला अग्निवीर हिशा बघेल की पासिंग आउट परेड में भागीदारी का जश्न।
Hindi News March 30, 2023
1680194076 2 698
एलॉन मस्क और Apple के संस्थापकों ने AI डेवेलपमेंट पर रोक लगाने की मांग की.
Hindi News March 30, 2023
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्चिंग डेट का
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट: स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्चिंग डेट का खुलासा, संभावित कीमत संतोषजनक।
Tech Tips Technology March 30, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

You Might also Like

1680193772 30 03 2023 chitrakut dipotsaw 1
Madhya Pradesh

चित्रकूट में गौरव दिवस पर 11 लाख दीपों से सम्मानित हुआ क्षेत्र, सतना प्रदेश में भी मनाई जा रही रामनवमी की धूम।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 30, 2023
1680190788 30 03 2023 indore bawdi accident pm cm
Madhya Pradesh

इंदौर बावड़ी हादसा: पीएम और राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना, मृतकों के परिवारों को सहायता

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 30, 2023
1680190411 chakka jam andolan
Madhya Pradesh

“सरकार ने ग्राम रोजगार सहायकों की मांगों को खारिज किया”

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 30, 2023
1680187545 toilet
Madhya Pradesh

महिला पुलिसकर्मियों के लिए टॉयलेट की सुविधा नहीं : थानों की स्थिति

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 30, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?