Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » State » उत्तर प्रदेश: अयोध्या बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हब:

Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: अयोध्या बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हब:

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 07/09/2023 at 12:53 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
उत्तर प्रदेश अयोध्या बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हब

32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट; 20 फाइव स्टार होटल खुलेंगे; हर साल पहुंचेंगे 12 करोड़ भक्त


लखनऊ । राम नगरी अयोध्या…सज रही है। संवर रही है। 5-10 हजार करोड़ नहीं, बल्कि 32 हजार करोड़ से। इसमें राम लला के मंदिर की लागत अलग है। सरकार का टारगेट अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब बनाने का है। यह इसी से समझा जा सकता है कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी इस पूरे प्रोजेक्ट पर नजर रखे हुए हैं।

मंगलवार को पीएम ने अयोध्या के डेवलपमेंट को लेकर दिल्ली में मीटिंग की। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अयोध्या कमिश्नर और डीएम भी पहुंचे। मंथन हुआ कि आखिर कैसे अयोध्या को और सुंदर और बेहतर बनाया जाए? सियासी लोग इस पूरी कसरत को 2024 के आम चुनाव से जोडक़र देख रहे हैं।

अयोध्या में सरकार 320 करोड़ की लागत से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना रही है। दो फेज में इसे बनाया जा रहा। रनवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। बिल्डिंग भी 80 प्रतिशत तक तैयार है। पर्यटन विभाग के मुताबिक, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले एयरपोर्ट स्टार्ट हो जाएगा। यानी जनवरी से पहले। एयरपोर्ट के सेकेंड फेज का निर्माण पूरा होने के बाद 700 से ज्यादा यात्रियों को हैंडल किया जा सकता है। एयरपोर्ट से 15 मिनट में राम मंदिर पहुंचा जा सकता है।

 219 करोड़ की लागत से बन रहा बस स्टेशन

अयोध्या धाम बस स्टेशन को भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसे 9 एकड़ में 219 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जो लोग अपने निजी वाहन से अयोध्या आएंगे, वो जन्मभूमि से एक से डेढ़ किमी पहले पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करेंगे। इसके बाद ई-रिक्शा से मंदिर तक जा सकते हैं।

 230 करोड़ में बन रहा अयोध्या जंक्शन

अयोध्या जंक्शन के लिए 150 करोड़ का बजट दिया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 230 करोड़ कर दिया गया है। नए स्टेशन को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। करीब 10 हजार वर्ग मीटर में नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। इसमें सवा दो सौ कमरे, डॉरमेट्री, एस्केलेटर, फूड प्लाजा और 24 कोच के 3 प्लेटफॉर्म शामिल हैं। सरकार की योजना रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही इस नई स्टेशन बिल्डिंग को शुरू करने की है। पुरानी बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़ दिया जाएगा। ट्रेन से राम मंदिर जाने के 3 रास्ते हैं। काशी से आए, तो अयोध्या जंक्शन उतरेंगे। लखनऊ से आए तो अयोध्या कैंट और गोरखपुर से आ रहे हैं, तो रामघाट स्टेशन पर उतरेंगे। अयोध्या जंक्शन से राम मंदिर मात्र 800 मीटर की दूरी पर है। अयोध्या कैंट से इसकी दूरी 9 किमी और रामघाट से 3 किमी है।

 20 हॉस्पिटैलिटी कंपनियों को लाइसेंस मिला

योगी सरकार ने 20 से ज्यादा हॉस्पिटैलिटी कंपनियों लाइसेंस दिया है। अयोध्या में 20 फाइव स्टार होटल बनाए जाएंगे। इसमें ताज होटल समेत कई बड़े ग्रुप शामिल हैं। ताज ग्रुप ने तो जमीन भी तलाश ली है। ताज ग्रुप अयोध्या में जल्द 5-स्टार होटल बनाएगा। इसके अलावा विवांता 100 कमरे वाले और जिंजर 120 कमरों वाले होटल खोलेगी। यही नहीं, रेडिसन और ओयो ग्रुप भी लग्जरी होटल बनाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा पर्यटकों के रोमांच के लिए क्रूज भी चलाए जाएंगे।

मंदिर बनने के बाद हर साल आएंगे 12 करोड़ श्रद्धालु

मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामनगरी में पर्यटक और श्रद्धालुओं की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि सरकार राम मंदिर बनने के बाद देश के सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या में लाने की तैयारी में है। अफसरों का मानना है कि मंदिर बनने के बाद यहां हर महीने 1 करोड़ श्रद्धालु आएंगे। यानी साल में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश: कौमी तंजीम के पदाधिकारी घोषित, मारूफ अली जिलाध्यक्ष बने

उत्तर प्रदेश: साहित्य की लोकमंगल यात्रा का  भव्य स्वागत

MP News: दुविधा में भाजपा विधायक, दिग्गज भी नहीं दे रहे टिकट की गारंटी

MP News: जज ने दबाव बनाया तो मंगलसूत्र गिरवी रखकर जमा किया भरण पोषण

MP News: उज्‍जैन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने बनाई योजना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

उत्तर प्रदेश कौमी तंजीम के पदाधिकारी घोषित मारूफ अली जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: कौमी तंजीम के पदाधिकारी घोषित, मारूफ अली जिलाध्यक्ष बने
State उत्तर प्रदेश अक्टूबर 4, 2023
1696427115 jharkhand 12
जमशेदपुर.डेढ़ माह से एकतानगर में नहीं हो पा रही जलापूर्ति
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
उत्तर प्रदेश साहित्य की लोकमंगल यात्रा का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: साहित्य की लोकमंगल यात्रा का  भव्य स्वागत
State उत्तर प्रदेश अक्टूबर 4, 2023
1696426530 4C 8
मुक्केबाजी में लवलीना को रजत, प्रवीण को कांस्य मिला
Hindi News अक्टूबर 4, 2023

You Might also Like

उत्तर प्रदेश कौमी तंजीम के पदाधिकारी घोषित मारूफ अली जिलाध्यक्ष
Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: कौमी तंजीम के पदाधिकारी घोषित, मारूफ अली जिलाध्यक्ष बने

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
उत्तर प्रदेश साहित्य की लोकमंगल यात्रा का भव्य स्वागत
Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: साहित्य की लोकमंगल यात्रा का  भव्य स्वागत

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696424603 download 29
Madhya Pradesh

MP News: दुविधा में भाजपा विधायक, दिग्गज भी नहीं दे रहे टिकट की गारंटी

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?