Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » State » छत्तीसगढ़: गौठानों में चारे पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: गौठानों में चारे पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 20/05/2023 at 10:30 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
छत्तीसगढ़ गौठानों में चारे पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था कलेक्टर तारन

रायगढ़ :          कलेक्टर सिन्हा ने रायगढ़ के संबलपुरी गौठान का निरीक्षण किया। यहां पर मवेशियों के लिए बने शेड और कोठना का उन्होंने जायजा लिया। कलेक्टर सिन्हा ने गौठानों में चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए और कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट के निर्माण के भी सारे इंतजाम हों। उन्होंने गौठान में कार्यरत महिला समूह से भी उनके काम-काज को लेकर चर्चा की। समूह गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्माण का कार्य कर रही है। इसके अलावा यहां बायोफ्लॉक विधि से मछली पालन किया जा रहा है। कलेक्टर सिन्हा ने मछली के उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली।

      कलेक्टर सिन्हा रायगढ़ विकासखंड के ननसिया गौठान के निरीक्षण में पहुंचे। यहां पर महिलाएं वर्मी कंपोस्ट निर्माण के साथ सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही हैं। कलेक्टर सिन्हा ने गौठान में मछली पालन को बढ़ावा देने पास ही खुदे तालाब का गहरीकरण करवाने के निर्देश सीईओ जनपद को देते हुए इस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे भू-जल रिचार्ज करने में भी मदद मिलेगी। कलेक्टर सिन्हा ने बनसिया गौठान का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वर्मी टांका, पशु और एक्टिविटी शेड का जायजा लिया। वे पुसौर विकासखंड के ग्राम बरपाली गौठान के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां महिला समूहों और पशुपालकों से उन्होंने चर्चा की और होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

चरवाहे ने 3 माह में गोबर बेच कमाए 15 हजार

कलेक्टर सिन्हा ने गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रय के लिए आने वाले पशु पालकों से भी चर्चा की। ग्राम बरपाली के गौठान में चरवाहे के रूप में काम कर रहे है शौकीलाल ने बताया कि उन्होंने तीन माह में गोबर बेच कर 15 हजार रुपए कमाए हैं। इसी प्रकार गांव के किसान लाल बिहारी ने बताया कि उन्होंने 26 हजार 600 रुपए का गोबर बेचा है। साथ ही मुकुंदराम सिदार ने 26 हजार, द्वारिका ने 24 हजार, नोहर सिंह ने 19 हजार, लखेश्वरी सिदार ने 18 हजार रूपए गोबर बेच कर कमाए हैं। कलेक्टर सिन्हा ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से गोबर विक्रय के माध्यम से सीधे पशुपालकों के हाथ में पैसे आ रहे हैं। यह उनके अतिरिक्त आय का जरिया बना है।

बरपाली में ड्रिप इरिगेशन से समूह कर रही टमाटर की खेती

निरीक्षण के दौरान गौठानों में महिला समूहों ने चर्चा के दौरान के बताया कि यहां होने वाली गतिविधियों से उन्हें अलग-अलग कामों को सीखने, समझने और करने का मौका मिल रहा है। वे नए स्किल भी सीख रही हैं। बरपाली में बताया गया कि गौठान में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के माध्यम से टमाटर की खेती की जा रही है। अब तक 2 लाख रूपये से अधिक की फसल निकाली जा चुकी है।

तालाब गहरीकरण के काम 31 मई तक करने हैं पूरे-कलेक्टर

कलेक्टर सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान तालाब गहरीकरण के कार्यों का भी मुआयना किया। उन्होंने ग्राम बनसिया में चल रहा काम देखा। यहां अंजनी स्टील द्वारा गहरीकरण किया जा रहा है। उन्होंने अतिरिक्त मशीनें लगाकर काम की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ननसिया में भी गहरीकरण का कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए एनआर इस्पात को निर्देशित किया। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि 31 मई तक गहरीकरण का काम पूरा करना है। गौरतलब है कि कलेक्टर सिन्हा की विशेष पहल पर जल संवर्धन के प्रयासों के तहत रायगढ़ जिले में विभिन्न तालाबों को चिन्हांकित कर उनके गहरीकरण का जिम्मा अलग- अलग उद्योगों को दिया गया है।

Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़: ईवीएम व्ही. व्ही. पैट का प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ

छत्तीसगढ़: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच शुरू

छत्तीसगढ़: बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’

छत्तीसगढ़: माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों का हैलीकाप्टर जॉयराइड शुरू

छत्तीसगढ़: हेलीकॉप्टर जॉयराइड : दीपिका, कक्षा दसवीं, 78.33% अंक के साथ प्रथम आई है

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

1686422340 14 5
गोबर पेंट से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
Hindi News जून 11, 2023
1686421516 medi
NPPA ने तय कीं डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत 23 दवाओं की खुदरा कीमतें; क्या हैं इनके दाम?
Hindi News जून 10, 2023
1686420800 26
चक्रधरपुर व खडगपुर रेल मंडल के स्टेशनों में कार्य के चलते यात्री ट्रेने प्रभावित
Hindi News जून 10, 2023
1686420538 shivraj 25
बस्तर में 16 तो रायपुर में 23 जून तक दस्तक देगा मानसून
Hindi News जून 10, 2023

आरएसएस अज्ञात फ़ीड

  • एक त्रुटि हुई है, शायद इसका मतलब है कि फीड बंद है। बाद में पुन: प्रयास करें।

You Might also Like

छत्तीसगढ़ ईवीएम व्ही व्ही पैट का प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ
Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ईवीएम व्ही. व्ही. पैट का प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 10, 2023
छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच शुरू
Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच शुरू

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 10, 2023
छत्तीसगढ़ बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण
Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 10, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?