HomeStateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़,रायपुर: नेताओं की हत्या से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत,रमन सिंह गरजे- एक-एक का हिसाब होगा

छत्तीसगढ़,रायपुर: नेताओं की हत्या से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत,रमन सिंह गरजे- एक-एक का हिसाब होगा




नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में शुक्रवार शाम को भाजपा के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या के बाद सूबे का सियासी ताप बढ़ गया है। भाजपा ने हमले के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे उस वक्त हुई जब भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष सागर साहू (Sagar Sahu) छोटेडोंगर गांव में अपने घर पर टीवी देख रहे थे। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति साहू के घर में दनदनाते हुए घुसे और उनके परिवार के सदस्यों के सामने ही सागर साहू ताबड़तोड़ दो राउंड फायर झोंक दिया। थाना से महज 100 मीटर दूर हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।  

जगदलपुर रवाना होने से पहले रायपुर हवाई अड्‌डे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, बस्तर में हत्याओं का दौर चल रहा है। एक महीने में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की इस तरह की तीसरी हत्या हो गई है। पहले जगदलपुर के जिला मंत्री बुधराम करताम की हत्या हुई। फिर बीजापुर के नीलकंठ कक्केम की और अब नारायणपुर के सागर साहू की हत्या हो गई। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में कांग्रेस और कांग्रेस सरकार पूरी तरह से असफल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, भाजपा को ही टारगेट बनाया जा रहा है, इसके राजनीतिक कारण और राजनीतिक संदर्भ निकाले जा सकते हैं। कहीं न कहीं इसमें मिलीभगत है। डॉ. रमन सिंह ने लिखा, भाजपा को टारगेट बनाकर हमारे नेताओं की हत्या की जा रही है। अपराधियों के आगे कांग्रेस की सरकार ने घुटने टेक दिये हैं। दाऊ भूपेश बघेल याद रखें कि हर एक हत्या का हिसाब होगा। अब कांग्रेस का अन्याय नहीं बल्कि वास्तविक न्याय किया जाएगा।

गरजे रमन- व्यर्थ नहीं जायेगा बलिदान
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रमन सिंह ने आगे कहा- नारायणपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू जी की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या पूरी भाजपा पर हमला है।सागर साहू जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। कई भाजपा नेता सागर साहू के घर पर पहुंच रहे हैं।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

google news

RECOMMENDED FOR YOU

Loading...