Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Reading: उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात : बिठूर घाट पर हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार, बेटे शिवम ने दी मुखाग्नि..
Share
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » State

Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात : बिठूर घाट पर हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार, बेटे शिवम ने दी मुखाग्नि..

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/02/2023 at 6:17 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
प्रदेश कानपुर देहात बिठूर घाट पर हुआ मां बेटी
SHARE

कानपुर | कानपुर देहात आग की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत के मामले में बुधवार सुबह 11:20 बजे मां प्रमिला दीक्षित और बेटी शिवा के शव बिठूर घाट पहुंचे। शवों को सरकारी वाहन से बिठूर के श्मशान घाट पर लाया गया। जिस वाहन से शवों को लाया गया उसके आगे-पीछे पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों की गाड़ियां मौजूद रहीं।घाट पर सुबह से ही बवाल की आशंका के चलते पीएसी और कई थानों का फोर्स पहले से ही तैनात कर दिया गया था। बिठूर में सुबह से ही सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गई। जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कराया जा सके इसके लिए बिठूर घाट पर पहले से ही मां और बेटी की चिता को बना दिया गया था।

अग्निकांड में घायल कृष्ण गोपाल दिक्षित और उनका बेटा शिवम दीक्षित बिठूर घाट पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए पुलिसकर्मी खुद हाथ में फूल माला लेकर आए। गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।बताते चलें कि कानपुर देहात में मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने कब्जेदार की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई थी। घटना के वक्त मां-बेटी झोपड़ी के अंदर थीं। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी व रुरा थाना प्रभारी झुलस गए थे। घटना में मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी।

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए अग्निकांड में मारी गईं मां-बेटी के परिजनों ने गांव के ही गौरव दीक्षित से जान के खतरे की आशंका जताई है। मृतका के छोटे भाई अंशु दीक्षित ने कहा कि आरोपी गौरव के पास एक लाइसेंसी असलहा है। जिसे तत्काल निरस्त कराया जाना जरूरी है, इसके साथ ही अंशु ने कहा कि गौरव बड़े पैमाने पर सट्टे का कारोबार करता है। ऐसे में वह पैसे और रसूख के बल पर पूरे परिवार की हत्या करा सकता है।अंशु का कहना था कि इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले भी दी जा चुकी है, लेकिन कभी भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने बताया कि जिस जमीन पर वह लोग काबिज थे उसे खाली कराने के लिए गौरव ने अपने सेना में होने का लाभ लिया था, क्योंकि स्थानीय लेखपाल भी सेना से रिटायर्ड है। ऐसे में सेना के लिंक के जरिए ही गौरव ने पूरी साजिश रची और लेखपाल के साथ मिलकर उन्हें बर्बाद कर दिया।

बिठूर घाट पर मां-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नम आंखों से बड़े बेटे शिवम ने दोनों की देह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले विधायक अभिजीत सिंह सांगा, मंडलायुक्त राज शेखर समेत प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीड़ित कृष्ण गोपाल दीक्षित ने कहा कि ये पूरा घटनाक्रम सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार ने जो वादे किए हैं वह उसे निभाएगी और दोषियों को उनके बुरे कर्मों की सजा जरूर दिलाएगी। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि परिवार की सभी मांगों पर शासन स्तर से कार्य चल रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जएगा।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मशीन और ट्रक में लगाई आग..

राजस्व अधिकारियों ने वर्षा एवं ओला प्रभावित गांवों का किया भ्रमण, देखी फसल क्षति की स्थिति

SC बोला- हर हाल में 3 महीने में हो चुनाव, आयोग ने 6 महीने टाला

आईएसएसएफ विश्व कप में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत

मुख्यमंत्री चौहान से मिले भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश सेना भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक उत्तर प्रदेश: सेना भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक ने की खुदकुशी..
Next Article 1676466063 15 02 2023 devkinandan shastri chhindwara 25 जिस देश में जन्‍मे प्रभु श्रीराम, वहां रामचरितमानस को जलाना दुर्भाग्‍यपूर्ण

Latest News

Capture 76
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मशीन और ट्रक में लगाई आग..
State छत्तीसगढ़ March 23, 2023
2 495
राजस्व अधिकारियों ने वर्षा एवं ओला प्रभावित गांवों का किया भ्रमण, देखी फसल क्षति की स्थिति
Top News Stories March 23, 2023
2 495
राजस्व अधिकारियों ने वर्षा एवं ओला प्रभावित गांवों का किया भ्रमण, देखी फसल क्षति की स्थिति
Madhya Pradesh March 23, 2023
1 339
माँ विजयासन देवी मंदिर में पूजा-अर्चन की कृषि मंत्री पटेल ने
Top News Stories March 23, 2023

RSS MP Info

  • अवन्तिका तीन लोक से न्यारी और कितनी प्यारी है: मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • आईएसएसएफ विश्व कप में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत
  • एनसीसी महानिदेशक भोपाल के कार्यालयों का दौरा करेंगे
  • विश्व जल दिवस पर एप्को के पर्यावरण मिशन कार्यक्रम में जल-संरक्षण का संदेश
  • भोपाल जिले के मुंगालिया छाप में महिला स्वास्थ्य शिविर

Quick Link

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?