Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Madhya Pradesh » इंदौर में सिंधिया समर्थक प्रमोद टंडन ने भाजपा से दिया इस्तीफा, 23 सितंबर को कांग्रेस में होंगे शामिल

Madhya Pradesh

इंदौर में सिंधिया समर्थक प्रमोद टंडन ने भाजपा से दिया इस्तीफा, 23 सितंबर को कांग्रेस में होंगे शामिल

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 18/09/2023 at 10:10 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1695055204 pramod tandan 17

 इंदौर ।   भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद टंडन ने सोमवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और धाकड़ समाज के नेता दिनेश मल्हार ने भी इस्तीफा दे दिया है। टंडन 23 सितंबर को इंदौर के गांधी भवन में कमल नाथ की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। टंडन ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। वे पूर्व में कांग्रेस शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद टंडन भी भाजपा में आ गए थे। टंडन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को अपना इस्तीफा भेजा है। टंडन के साथ इस्तीफा देने वाले मल्हार राऊ क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ता हैं। पिछले दिनों भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कुछ सिंधिया समर्थकों के भाजपा छोड़ने की चर्चा चल रही थी। मल्हार के बारे में बताया जाता है कि निगम चुनाव में भी एनवक्त पर उनका टिकट कट गया था। इसके बाद से ही वे नाराज थे।

टंडन ने कहा- प्रदेश में कमल नाथ की सरकार बनेगी

शाम को टंडन ने कहा कि मैंने कमल नाथ की ईमानदारी, प्रदेश की जनता के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा और कथनी व करनी में जो समानता देखी है, उससे प्रभावित होकर फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश में कमल नाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कोठरी में किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन

ग्वालियर में विकास के नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री तोमर

पुष्कर धरोहर योजना से पुरानी जल संरचना को मिला नया जीवन

कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय मिलेंगे एक लाख रुपए

भोपाल में फाइनल शो के पहले 26 को भी उड़ेंगे फाइटर प्लेन

TAGGED: Madhya Pradesh In Hindi, Madhya Pradesh News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695576626 10 14
निजात पर शार्ट फिल्म का यूट्यूब पर लोकार्पण
Hindi News सितम्बर 24, 2023
छत्तीसगढ़ कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर डेंगू नियंत्रण कार्य में
छत्तीसगढ़: कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर डेंगू नियंत्रण कार्य में रविवार को भी फील्ड में डटे रहे अधिकारी
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh Mat
विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कोठरी में किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन
Madhya Pradesh सितम्बर 24, 2023
1695575876 congress1 1
पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल चुनाव में गहलोत सरकार की नाव लगाएंगे पार
Hindi News सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

Nishpaksh Mat
Madhya Pradesh

विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कोठरी में किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन

Anjali Namdev By Anjali Namdev सितम्बर 24, 2023
1695569836 12 28
Madhya Pradesh

ग्वालियर में विकास के नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री तोमर

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695569474 13 26
Madhya Pradesh

पुष्कर धरोहर योजना से पुरानी जल संरचना को मिला नया जीवन

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?