Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Madhya Pradesh » पातालकोट एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन पर चार घंटे देरी से पहुंचेगी

Madhya Pradesh

पातालकोट एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन पर चार घंटे देरी से पहुंचेगी

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 02/09/2023 at 1:31 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1693641661 images 2023 09 02T132726 880

भोपाल ।   यात्रीगण कृपया ध्यान दें। छिंदवाड़ा के रास्ते सिवनी से चलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली पातालकोट एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है, इसलिए यह ट्रेन दोपहर को 3.58 बजे के स्थान पर रात आठ बजे पहुंचेगी। शुक्रवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर इस तरह का अनाउंसमेंट रेलवे करवा रहा है।

दूसरी ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित

असल में यह ट्रेन छिंदवाड़ा के सिवनी स्टेशन से फिरोजपुर के बीच रोजाना चलती है। नागपुर मंडल की इस ट्रेन के पास दो रैक है। यदि इनमें से एक दिशा से चलने वाली ट्रेन किसी कारण से देरी से चलती है तो दूसरी दिशा से चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस पर भी इसका असर पड़ता है। फिलहाल यही हो रहा है। जिसके कारण यात्री परेशान है। यही नहीं, दूसरी ट्रेनों को भी दिल्ली, मथुरा, आगरा के बीच रोक-रोककर चलाया जा रहा है जिसके कारण ट्रेनें देरी से चल रही है। दूसरी ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है।

आठ घंटे देरी से गुजरी सिवनी जाने वाली पातालकोट

फिरोजपुर से छिंदवाड़ा होते हुए सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 7.53 घंटे की देरी से होकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन शुक्रवार रात 10.28 बजे पहुंचनी थी जो शनिवार को सुबह 6.21 बजे पहुंची।

अनेक यात्रियों ने टाली यात्रा

ट्रेन के देरी से चलने के कारण पातालकोट एक्सप्रेस से बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी जाने वाले करीब 50 से अधिक यात्रियों ने यात्रा टाल दी। यात्री दिनेश त्यागी ने बताया कि वैसे तो पातालकोट एक्सप्रेस समय से चलती है लेकिन बीते कुछ दिनों से उक्त ट्रेन देरी से चल रही है, जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों में नाराजगी, अधिकारी बेखबर

उक्त ट्रेन के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों में नाराजगी है। 27 अगस्त को भी उक्त ट्रेन देरी से चली थी, जो तीन घंटे की देरी से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंची थी। तब भी यात्री परेशान हुए थे। यात्रियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से उक्त ट्रेन लगातार देरी से चल रही है लेकिन रेल अधिकारी इसका समाधान नहीं खोज पा रहे हैं।

 


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कोठरी में किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन

ग्वालियर में विकास के नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री तोमर

पुष्कर धरोहर योजना से पुरानी जल संरचना को मिला नया जीवन

कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय मिलेंगे एक लाख रुपए

भोपाल में फाइनल शो के पहले 26 को भी उड़ेंगे फाइटर प्लेन

TAGGED: Madhya Pradesh In Hindi, Madhya Pradesh News Live
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

छत्तीसगढ़ पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली
छत्तीसगढ़: पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामुहिक आजीविका का स्त्रोत
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023
1695579180 24B 8
लोगों पर जल्दी भरोसा मत करो, बिग बॉस से सीखा- सुम्बुल तौकीर खान
Hindi News सितम्बर 24, 2023
छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन जिले में अब तक 1
छत्तीसगढ़: जल जीवन मिशन : जिले में अब तक 1 लाख 20 हज़ार से अधिक परिवारों के घर-आंगन में नल कनेक्श,न हो रही पानी की आपूर्ति
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023
1695577944 15 14
कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : बघेल
Hindi News सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

Nishpaksh Mat
Madhya Pradesh

विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कोठरी में किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन

Anjali Namdev By Anjali Namdev सितम्बर 24, 2023
1695569836 12 28
Madhya Pradesh

ग्वालियर में विकास के नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री तोमर

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695569474 13 26
Madhya Pradesh

पुष्कर धरोहर योजना से पुरानी जल संरचना को मिला नया जीवन

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?