Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Madhya Pradesh » सांदीपनि आश्रम और गोपाल मंदिर में मनी जन्‍माष्‍टमी, आज वैष्णव मतानुसार मनेगा श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव

Madhya Pradesh

सांदीपनि आश्रम और गोपाल मंदिर में मनी जन्‍माष्‍टमी, आज वैष्णव मतानुसार मनेगा श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 07/09/2023 at 12:29 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1694069955 07 09 2023 shree krishna ujjain

उज्जैन ।    भादौ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर बुधवार को श्री महाकाल मंदिर, सांदीपनि आश्रम और गोपाल मंदिर में शैव मत की परंपरा अनुसार जन्माष्टमी मनाई गई। मध्य रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद महाआरती की गई। इन मंदिरों में गुरुवार को नंद महोत्सव मनाया जाएगा।

सांदीपनि आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भुट्टे, ककड़ी और नींबू से आकर्षक सज्जा की गई थी। भगवान को महिला मंडल द्वारा तैयार की गई मखमल की आकर्षक पोशाक धारण कराई गई। रात 11 बजे पं.रूपम व्यास के आचार्यत्व में भगवान का महाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। रात 12 बजे जन्म आरती हुई। गुरुवार को नंद उत्सव में भगवान को पालने में झुलाया जाएगा। भक्तों को पंजेरी महाप्रसादी का वितरण होगा।

आतिशबाजी की गई

इधर सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। शाम 6 बजे से भगवान द्वारकाधीश का पंचामृत अभिषेक पूजन कर दिव्य श्रृंगार किया गया। मध्य रात्रि 12 बजे महाआरती के बाद रंगारंग आतिशबाजी की गई। गुरुवार को नंद महोत्सव मनाया जाएगा। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में संध्या आरती में नैवेद्य कक्ष में विराजित बाल गोपाल की पूजा अर्चना की गई।

इन मंदिरों में वैष्णव मत के अनुसार मनेगी जन्माष्टमी

शहर के वैष्णव मंदिरों में गुरुवार को वैष्णव मत के अनुसार जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। मध्य रात्रि 12 बजे जन्म आरती होगी। कृष्ण जन्म के अवसर पर इन मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर में सुबह 7 बजे श्रीमद् भागवत कथा पर प्रवचन होंगे। सुबह 8 बजे गुरु पूजा और दिनभर भजन कीर्तन होंगे। जन्मोत्सव पर भगवान को विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी। रात 10.30 बजे से महाभिषेक होगा। रात 12 बजे महाआरती होगी। पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया शुक्रवार को इस्कान के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपादजी का जन्मोत्सव नंद उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

कृष्ण जन्म के बाद फूटेगी माखन मटकी

रामानुज संप्रदाय के प्रसिद्ध रामानुज कोट में गुरुवार को सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र की साक्षी होने से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। प्रबंधक पं.आत्माराम शर्मा ने बताया रामानुज कोट में नक्षत्र की मान्यता से जन्माष्टमी मनाई जाती है। गुरुवार को उदयकाल में रोहिणी नक्षत्र होने से इस दिन उत्सव मनाया जाएगा। रात 8 बजे आश्रम के वेदपाठी बटुक विष्णु व गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करेंगे। रात 10 बजे से संकीर्तन होगा। रात 12 बजे आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्यजी और युवराज स्वामी माधव प्रपन्नाचार्यजी महाराज द्वारा भगवान का अभिषेक पूजन कर जन्म आरती की जाएगी। इसके बाद आश्रम परिसर में बटुक माखन मटकी फोड़ेंगे।

चारधाम आश्रम में रात 8 बजे से धार्मिक आयोजन

चारधाम आश्रम स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में गुरुवार रात 8 बजे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत होगी। पं. राम लखन शर्मा ने बताया आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंदजी महाराज के सानिध्य में रात 10 बजे से भगवान का महाभिषेक किया जाएगा। रात 12 बजे महाआरती होगी। पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। आश्रम के वेदपाठी माखन मटकी फोड़ेंगे।

नारायणा धाम में ब्रह्म मुहूर्त में महाभिषेक होगा

भगवान श्रीकृष्ण सुदामा के मैत्री स्थल ग्राम नारायणा में गुरुवार तड़के 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक पूजन होगा। श्रृंगार के बाद भगवान को चने व चाल से मिश्रित मिष्ठान का भोग लगाकर प्रात:कालीन आरती की जाएगी। भक्तों को फलाहारी खीर प्रसादी का वितरण होगा। रात 12 बजे जन्म आरती के बाद भक्तों के लिए भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

सीहोर जिले में 24 घंटे में 5 इंच से ज्यादा हुई बारिश, जगह-जगह पानी भरने से लोग हुए परेशान

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह आयोजित, सीएम शिवराज कार्यक्रम में शामिल

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बोले-कमल नाथ को सीएम की कुर्सी पर देखना है

पितृपक्ष के लिए रानी कमलापति-गया के मध्य स्पेशल ट्रेन चलेगी

इंदौर में मन रहा नो-कार डे, कलेक्‍टर बस से और महापौर ई-‍बाइक से पहुंचे कार्यालय

TAGGED: Madhya Pradesh News, MP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695379595 tim
भारत-कनाडा विवाद में फंसी McCain, टिम हॉर्टन्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Hindi News सितम्बर 22, 2023
Mia Khalifa New Hot Sexy Video: मिया खलीफा ने कैमरे के सामने खोली जैकेट की चेन, हॉट वीडियो देख छूटे फैंस के पसीने
Mia Khalifa New Hot Sexy Video: ex Porn Star मिया खलीफा ने कैमरे के सामने खोली जैकेट की चेन, Video देखने वाले हुए पानी-पानी
Sexy Videos सितम्बर 22, 2023
किसानों के लिए आया बड़ा अपडेट
किसानों के लिए आया बड़ा अपडेट
Business सितम्बर 22, 2023
शोएब इब्राहिम और रश्मि देसाई का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज
शोएब इब्राहिम और रश्मि देसाई का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज
Entertainment News सितम्बर 22, 2023

You Might also Like

1695378636 22 09 2023 rain in sehore 1
Madhya Pradesh

सीहोर जिले में 24 घंटे में 5 इंच से ज्यादा हुई बारिश, जगह-जगह पानी भरने से लोग हुए परेशान

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
KooApp
Madhya Pradesh

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह आयोजित, सीएम शिवराज कार्यक्रम में शामिल

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
1695375361 22 09 2023 adityathakre22aa
Madhya Pradesh

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बोले-कमल नाथ को सीएम की कुर्सी पर देखना है

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?