Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Madhya Pradesh » निवेश के लिए आइडियल स्टेट है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान

Madhya Pradesh

निवेश के लिए आइडियल स्टेट है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 21/10/2022 at 11:17 पूर्वाह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
निवेश के लिए आइडियल स्टेट है मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री चौहान
  • मुख्यमंत्री ने राजदूत गोलमेज में सहभागी राष्ट्रों को प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया
  • राजनयिक गोलमेज और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टेन रेजर का दिल्ली में हुआ आयोजन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए आइडियल स्टेट है, जिसमें उद्योग स्थापित करने सकारात्मक वातावरण उपलब्ध है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टेन रेजर और राजदूत गोलमेज के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने सहभागी राष्ट्रों को उनके राजदूत और दूतावास के अधिकारियों के माध्यम से 7 से 9 जनवरी 2023 तक इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और 11-12 जनवरी 2023 को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में सहभागिता और प्रदेश में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने एक इन्वेस्ट मध्यप्रदेश पोर्टल का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के साथ 5 हजार साल के ज्ञात इतिहास में भारत ने सारी दुनिया को एक परिवार माना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व कल्याण में भारत अपना योगदान दे रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित राजनयिकों को प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में शरबती गेहूँ और बासमती चावल जैसा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन होता है। मध्यप्रदेश सर्वाधिक जैविक खेती वाला प्रदेश है, जो अब प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ रहा है। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के दौरान मध्यप्रदेश में निर्मित दवाइयाँ कई देशों में भेजी गई थी। प्रदेश में वस्त्र और रेडीमेड गारमेंट, माइनिंग, आईटी और पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएँ हैं और प्रत्येक सेक्टर के लिए मध्यप्रदेश ने एक अलग नीति बनाई है। प्रदेश में 1 लाख 22 हज़ार एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है, जिसका त्वरित आवंटन किया जाता है। मध्यप्रदेश में परिवहन और ऊर्जा अधो-संरचना का उत्तम विकास हुआ है। मध्यप्रदेश में श्रम कानून में सुधार लाया गया है। निवेश प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए एकल खिड़की व्यवस्था स्थापित की गई है।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियाँ है। प्रदेश में सभी सहभागी राष्ट्रों के लिए फार्मा, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए अवसर उपलब्ध हैं। राउंडटेबल में नेपाल, जापान, ब्राजील, फिजी, हंगरी, चेक गणराज्य, म्यांमार, थाइलैण्ड, वियतनाम, फिनलैंड जैसे सहभागी राष्ट्रों के राजनयिक सम्मिलित हुए।

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन संजय कुमार शुक्ला ने सहभागी राष्ट्रों को प्रदेश द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं संबंधी प्रेजेंटेशन से जानकारी दी। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, आयुक्त उद्योग पी. नरहरि, केंद्रीय उद्योग संवर्धन और अंतरिक व्यापार विभाग के सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Like us on Facebook, Follow us on Twitter and Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

टीकमगढ़: गुणवत्ताहीन तरीके से हो रहा सड़क निर्माण कार्य, PWD के अधिकारी कर रहे अनदेखी

मध्य प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार और इंजीनियर होंगे जिम्मेदार

खेत ने किया अंधे कत्ल हत्यारे को बेनकाब, मोबाइल लोकेशन व खून के दाग के सामने नही टिक सका झूठखेत ने किया अंधे कत्ल हत्यारे को बेनकाब

मंदिर की गली में घर के सामने मांस फेंके जाने से जैन समाज हुआ आक्रोशित, आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार को दे डाली चेतावनी

कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह ने भगवान शंकर को बताया आदिवासी

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

सोफिया अंसारी ने घुटनों पर बैठकर किया ये काम, सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर तो आने लगे मजेदार कमेंट
सोफिया अंसारी ने घुटनों पर बैठकर किया ये काम, सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर तो आने लगे मजेदार कमेंट
Sexy Video | सेक्सी वीडियो जून 7, 2023
स्प्लिट्सविला की इस फेम ने पैसों के लिए उतारे कपड़े और फिर..., स्ट्रिपिंग वीडियो ​लीक होने पर मचा बवाल!
स्प्लिट्सविला की इस फेम ने पैसों के लिए उतारे कपड़े और फिर…, स्ट्रिपिंग वीडियो लीक होने पर मचा बवाल!
Sexy Video | सेक्सी वीडियो जून 7, 2023
Rahu Gochar 2023 मीन राशि में होने जा रहा राहु
Rahu Gochar 2023: मीन राशि में होने जा रहा राहु का गोचर, अक्टूबर तक इन 5 राशियों को बना जाएंगे मालामाल
Astrology Religion जून 7, 2023
भद्र राजयोग से खुलेगा इन राशि वालों की किस्मत का
भद्र राजयोग से खुलेगा इन राशि वालों की किस्मत का ताला, ताबड़तोड़ होगी पैसों की बारिश, मिलेगी सरकारी नौकरी
Astrology Religion जून 7, 2023

आरएसएस अज्ञात फ़ीड

  • एक त्रुटि हुई है, शायद इसका मतलब है कि फीड बंद है। बाद में पुन: प्रयास करें।

You Might also Like

टीकमगढ़: गुणवत्ताहीन तरीके से हो रहा सड़क निर्माण कार्य, PWD के अधिकारी कर रहे अनदेखी
Madhya Pradesh

टीकमगढ़: गुणवत्ताहीन तरीके से हो रहा सड़क निर्माण कार्य, PWD के अधिकारी कर रहे अनदेखी

Nishpaksh Mat Desk By Nishpaksh Mat Desk जून 7, 2023
Road ludhiana 21522633 1
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार और इंजीनियर होंगे जिम्मेदार

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 6, 2023
खेत ने किया अंधे कत्ल हत्यारे को बेनकाब, मोबाइल लोकेशन व खून के दाग के सामने नही टिक सका झूठखेत ने किया अंधे कत्ल हत्यारे को बेनकाब
Madhya Pradesh

खेत ने किया अंधे कत्ल हत्यारे को बेनकाब, मोबाइल लोकेशन व खून के दाग के सामने नही टिक सका झूठखेत ने किया अंधे कत्ल हत्यारे को बेनकाब

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 6, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?