Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Reading: कमल नाथ बोले- हिसाब यात्रा निकाले प्रदेश सरकार
Share
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » State » Madhya Pradesh

Madhya Pradesh

कमल नाथ बोले- हिसाब यात्रा निकाले प्रदेश सरकार

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 12/02/2023 at 10:44 AM
Nishpaksh Mat Team
Share
1676178855 1676178829 262 10 02 2023 mp chunav 2023 kamal nath 2023210 101516
SHARE

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सीहोर पहुंचे, जहां सबसे पहले चिंतामन गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर विधान सभा चुनाव अभियान का श्री गणेश किया। इस दौरान हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह मुख्य मार्गों पर मंच से उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार और सीएम शिवराज को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। लेकिन उन्हें हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। शनिवार को शहर के टाउन हाल में पूर्व सीएम कमल नाथ ने आम सभा को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली, विधान सभा चुनाव अभियान का शंखनाद किया। जहां कमलनाथ के आगमन को लेकर जहां शहर के प्रमुख मार्ग को बैनर-पोस्टर से सजा दिया वहीं जगह जगह मंच बनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि 1994 के बाद यह मौका आया जब कमल नाथ के आगमन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा बलवीर तोमर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, कांग्रेस नेता राजीव गुजराती, हरपाल ठाकुर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। करीब 18 साल से भाजपा की सरकार है। शिवराज सरकार को विकास यात्रा नहीं हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। क्योंकि प्रदेश में किसान, नौजवान, व्यापारी, कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, गोवंश का सत्यानाश हो गया है। मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की तस्वीर आपके सामने रखकर मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित करेंगे। हमारे सामने चुनौती है नौजवानों के भविष्य की जो मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। नौजवान बेरोजगार हैं, यह सबसे बड़ी चुनौती है कृषि क्षेत्र में हम नियम बनाकर उसमें सुधार ला सकते हैं, पर जब तक निवेश नहीं आएगा तब तक रोजगार के नये मौके नहीं बनेंगे। बाजार चलता है, किराने की दुकान चलती है, जब किसानों की जेब में पैसा होता है, लेकिन जेब में पैसा नहीं। आर्थिक गतिविधि आखिर आगे कैसे बढ़े। एक उद्योग लगता है, रोजगार के मौके बनते हैं और साथ साथ आर्थिक गतिविधि बढ़ती है। लेकिन यह सब ठप है। आज मध्यप्रदेश की पहचान क्या है। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार प्रदेश है।

विकास के नाम पर जनता को किया जा रहा परेशान

जब पूर्व सीएम कमल नाथ से पूछा गया कि भाजपा ने सड़क निर्माण के लिए 150 परिवार उजाड़ दिये हैं तो उन्होंने कहा कि भाजपा की यही कार्यशैली है विकास के नाम पर जनता को परेशान किया जाता है वहीं सर्वे का आकलन क्या कह रहा है। इस पर वह बोले कि सर्वे?एक इशारा होता है। हमारा जो स्थानीय संगठन है वहीं चुनाव जिताता है। शिवराज के खिलाफ कौन चेहरा होगा, इस पर उन्होंने कहा कि अभी टिकटों का फैसला नहीं हुआ, लेकिन यह तय है कि मजबूत चेहरा उनके सामने होगा।



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर नौ मई को सुनवाई करेगा न्यायालय

न्यायालय बिल्कीस बानो की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ का गठन करने को तैयार

जेलेंस्की जी7 ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

विराट कोहली से बीच मैच में भिड़े मार्कस स्टोइनिस, ये लड़ाई थी या मजाक?

नीतीश से ममता तक का इनकार, G8′ फेल होने पर मोदी के खिलाफ AK का नया दांव

TAGGED: Madhya Pradesh News, कमल नाथ बोले- हिसाब यात्रा निकाले प्रदेश सरकार
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दिल्ली लौटे लालू यादव, नीतीश कुमार ने भी की बात; क्या अब बिहार में होगा खेला?
Next Article गहलोत के नहले पर मोदी फेकेंगे दहला? राजस्थान के सियासत में बजट और एक्सप्रेस-वे का गुणा-गणित

Latest News

12 12
वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कन्हैया अध्यक्ष, वर्षा महिला अध्यक्ष, अशोक युवा अध्यक्ष
Top News Stories March 23, 2023
2 484
वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर नौ मई को सुनवाई करेगा न्यायालय
Madhya Pradesh March 23, 2023
07 13
मोदी सरकार की लापरवाही से भगोड़े मेहुल चोकसे का रेडकार्नर नोटिस रद्द हुआ: मरकाम
Top News Stories March 23, 2023
2 483
न्यायालय बिल्कीस बानो की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ का गठन करने को तैयार
Madhya Pradesh March 23, 2023

RSS MP Info

  • अवन्तिका तीन लोक से न्यारी और कितनी प्यारी है: मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • आईएसएसएफ विश्व कप में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत
  • एनसीसी महानिदेशक भोपाल के कार्यालयों का दौरा करेंगे
  • विश्व जल दिवस पर एप्को के पर्यावरण मिशन कार्यक्रम में जल-संरक्षण का संदेश
  • भोपाल जिले के मुंगालिया छाप में महिला स्वास्थ्य शिविर

Quick Link

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?