(अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल । श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह 11 मार्च को भोपाल में आयोजित किया गया। समारोह सेकंड स्टॉप के समीप अंजलि कांप्लेक्स स्थित समाज के भवन में शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चला होगा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने भी मधुर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और रंग गुलाल के साथ फूलों की होली खेली गई। समारोह में मुख्य अतिथि देवेंद्र जोशी के साथ ही किशोर जोशी , अरविंद जोशी , राजेश जोशी , अजय तिवारी, मनीष दुबे के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित रहे।
यह जानकारी समाज के जिला अध्यक्ष सुनील जोशी ने दी । उन्होंने बताया कि समारोह का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में अतिथियों , युवा साथियों के संबोधन , सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही समाज के प्रतिभावान लोगों का सम्मान भी किया गया।
समारोह में जिलाध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि उज्जैन निवासी वेदमूर्ति श्री श्रीगौड़ शुक्ल स्वर्गीय पं. महेशचंद्र शुक्ल उज्जैयिनी की स्मृति में उनके सुपुत्रों पं. डॉ. वेदप्रकाश वत्स शुक्ल, पं. श्याम वत्स शुक्ल एवं पं. रूपेश वत्स शुक्ल जी द्वारा भोपाल में समाज के भवन पर प्रथम तल की छत पर शेड-निर्माण हेतु 11 हजार रूपए की राशि दान स्वरूप दी गई है।
इसके लिए भोपाल का श्रीगौड समाज शुक्ल परिवार के प्रति हेतु ह्रदय से आभार व्यक्त करता है। उल्लेखनीय है कि अवंतिका तीर्थगुरु की भूमिका में वेदमूर्ति स्वर्गीय पं. महेशचंद्र शुक्ल की कर्मठता भोपाल सहित इस पूरे मालवा क्षेत्र के सामाजिक बंधुओं हेतु अत्यंत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी रही है। उनकी इसी परम्परा को उनके सुपुत्रगण भी अपने परिवार सहित अत्यंत निष्ठा और समर्पण की भावना से निर्वाहित कर रहे हैं।
यहां यह बताना जरूरी होगा कि भोपाल में समाज के भवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रथम तल पर निर्माणकार्य प्रस्तावित है। इसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। इस बारे में अधिक जानकारी और सहयोग के लिए सुनील जोशी 9425006965 , अजय तिवारी 9827204466 और मनीष दुबे 9425080197 से संपर्क किया जा सकता है।इस सामाजिक कार्य में समाज बंधुओं का यथासंभव योगदान अपेक्षित है।