Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Madhya Pradesh » सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Madhya Pradesh

सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 28/08/2023 at 1:28 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1693209529 maha

सावन का महीना शिव भक्तों का महीना माना जाता है। इस बार सावन में चार नहीं बल्कि आठ सोमवार का संयोग बना है। आज आखिरी सावन का सोमवार वर्त है। देशभर से हजारों भक्त ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले हैं। आज सुबह भगवान महाकाल की विशेष भस्मारती हुई। भगवान को भांग, चंदन, अबीर, गुलाल, सूखे मेवे से शृंगारित किया गया।

प्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और मंदसौर के पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन के लिए भी सुबह से भक्तों के पहुंचने के सिलसिला जारी है। आज मंदसौर में पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी निकाली जाएगी।

बता दें कि मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण-भादो मास में प्रत्येक सोमवार के लिए रविवार रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले जा रहे हैं। यह परंपरा भक्तों की सुविधा के लिए चली आ रही है, ताकि सोमवार को अधिक से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन कर सकें।

आज निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी

बता दें कि सावन के आखिरी सोमवार पर आज सवारी में बाबा महाकाल आठ रुपों में दर्शन देंगे। अवंतिकानाथ, चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिवातांडव, उमामहेश, होलकर, घटाटोप, जटाशंकर और रूद्ररूप में भक्तों को बाबा महाकाल के दर्शन होंगे।

भस्मारती के पीछे जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक काल में दूषण नाम के राक्षस ने उज्जैन नगरी में तबाही मचा दी थी। तब लोगों ने भगवान शिव से इस प्रकोप को दूर करने की विनती की। भगवान शिव ने दूषण का वध किया और नगरवासियों के आग्रह पर यहीं महाकाल के रूप में बस गए।

मान्यता यह है कि बाबा भोलेनाथ ने दूषण के भस्म से अपना श्रृंगार किया था। इसलिए आज भी महादेव का भस्म से श्रृंगार किया जाता है। बता दें कि यह पहला ऐसा मंदिर है जहां भगवान शिव की दिन में 6 बार आरती की जाती है। लेकिन दिन की शुरुआत भस्मारती से ही होती है।

वहीं, आज(28 अगस्त) सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना हुई है।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

MP News: दुविधा में भाजपा विधायक, दिग्गज भी नहीं दे रहे टिकट की गारंटी

MP News: जज ने दबाव बनाया तो मंगलसूत्र गिरवी रखकर जमा किया भरण पोषण

MP News: उज्‍जैन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने बनाई योजना

MP News: मध्‍य प्रदेश में अब निजी स्कूलों को भौतिक निरीक्षण के बाद दी जाएगी मान्यता

MP News: चुनाव से पहले नरेला विधानसभा में धार्मिक यात्राओं और कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा

TAGGED: Madhya Pradesh News Live, MP Breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

सोहा और कुणाल ने की शानदार पार्टी होस्ट 
सोहा और कुणाल ने की शानदार पार्टी होस्ट 
Entertainment News अक्टूबर 4, 2023
1696429675 chhattisgarh 19
पितरों के मोक्ष पर गया और प्रयागराज की ट्रेनें रद, यात्री परेशान
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
1696429213 1 3
Know Your WildLife पर आधारित कार्यक्रम ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर में सम्पन
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
1696428472 jharkhand 02 1
रांची हिंसा की केंद्रीय एजेंसी करे जांच, हाईकोर्ट ने तलब की रिपोर्ट
Hindi News अक्टूबर 4, 2023

You Might also Like

1696424603 download 29
Madhya Pradesh

MP News: दुविधा में भाजपा विधायक, दिग्गज भी नहीं दे रहे टिकट की गारंटी

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696419825 download 28
Madhya Pradesh

MP News: जज ने दबाव बनाया तो मंगलसूत्र गिरवी रखकर जमा किया भरण पोषण

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696413360 04 10 2023 ujjain railway platform1
Madhya Pradesh

MP News: उज्‍जैन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने बनाई योजना

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?