Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Madhya Pradesh » चीते के इकलौते शावक को बचाने बकरी के दूध का सहारा

Madhya Pradesh

चीते के इकलौते शावक को बचाने बकरी के दूध का सहारा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 26/05/2023 at 2:25 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1685091336 26 05 2023 cub123

श्योपुर  ।   कूनो नेशनल पार्क में इकलौते बचे शावक को जीवित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। गर्मी से बेहाल चौथे शावक की सेहत भी सही नहीं है। इस शावक काे बचाने के लिए अब बकरी के दूध का सहारा लिया जा रहा है।इसके लिए कूनो नेशनल पार्क में चीताें के बाड़े के पास ही दो बकरियां पाली जा रही है। गौरतलब है, कि 17 सितंबर को नामीबिया से लाकर कूनो सेंक्चुरी में छोड़ी गई ज्वाला (सियाया) चीता ने 23 मार्च को बड़े बाड़े में चार शावकों को जन्म दिया था। मदर्स डे 14 मई तक चारों शावक पूरी तरह हष्ट-पुष्ट थे, क्योंकि मदर्स डे पर कूनो प्रबंधन ने चारों शावकों के साथ अठखेलियां करतीं ज्वाला का वीडियो शेयर किया था। लेेकिन इसके बाद जैसे ही चिलचिलाती धूप अौर झुलसाने वाली लपटों का दौर शुरू हुआ और कूनो के जंगल का पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा तो 23 मई को ज्वाला के पहले शावक की माैत की खबर आई। इसके तीसरे दिन यानी 25 मई को दो और शावकों की मौत की जानकारी कूनो प्रबंधन ने दी।चार में से केवल एक चीता शावक जीवित बचा है, वह भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। चीता शावक ने अपनी मां का दूध पीना तक छोड़ दिया है। ऐसे में कूनो प्रबंधन ने विशेषज्ञों की सलाह पर शावक को बकरी का दूध पिलाना शुरू किया है।करीब चार दिन से शावक को बकरी का दूध पिलाया जा रहा है, इसके लिए कूनो में दो बकरियां बांधी गई हैं, जिनकी देखरेख में वनकर्मी लगाए गए हैं।

अफ्रीका से ज्यादा गर्मी कूनो में, यही जानलेवा साबित हुई

नामीबिया और अफ्रीका के जिन जंगलों से 20 चीताें को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया है, उन चीताें को बदले हुए पर्यावरण, भौगोलिक स्थिति के साथ इतनी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 50 साल में अफ्रीका के अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री पहुंचा है। अफ्रीका का औसत तापमान 43 से 44 डिग्री रहता है। जबकि कूनो नेशनल पार्क में तापमान 49 से 50 डिग्री तक जा पहुंचता है।पिछले एक सप्ताह से कूनो का तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा। इसके साथ ही झुलसाने वाली लू का कहर रहा। यही मौसम चीता शावकों के लिए खतरनाक साबित हुआ।

बकरी का दूध सबसे अच्छा इम्युनिटी बूस्टर, बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता

जलीयजीव एवं वन्यजीवाें पर कई शोध कर चुके मुरैना के वैज्ञानिक डा. विनायक सिंह तोमर ने बताया, कि एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर लाए गए चीताें के लिए कूनो की भाैगोलिग स्थिति, यहां का हवा-पानी व आहार सबकुछ नया है। ऐसे में वयस्क चीते हार्माेनल डिसबेलेंस से पीड़ित हो जाते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।छोटे शावकाें के लिए तो यह बदलाव और ज्यादा जोखिमभरा होता है। उनकी उत्तर जीविका को प्रभावित करते हैं। बकरी के दूध में आयरन, बिटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस जैसे कई तत्व होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।इतनी गर्मी में चीता शावक को कोई दवा देखा भी नुकसानदायक हो सकता है, संभवत: इसीलिए बकरी का दूध दिया जा रहा है, इससे शावक की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

– अफ्रीका का तापमान औसत 44 डिग्री रहता है, लेकिन कूनो का तापमान 47 से 49 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसी गर्मी व लू के कारण चीता शावकों की सेहत अचानक बिगड़ी। जो चीता शावक जीवित है वह अपनी मां का दूध नहीं पी रहा, इसलिए विशेषज्ञाें की सलाह पर ही उसे बकरी का दूध पिला रहे हैं। चीता शावक डाक्टरों की निगरानी में है।

पीके वर्मा, डीएफओ, कूनो नेशनल पार्क


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

राजधानी में फिर सक्रिय हुआ कारो से सायलेंसर चोरी करने वाला गिरोह

सड़कों का होगा कायाकल्प

जबलपुर में ओले गिरे, सागर में बारिश, मंडला में टेंट उड़ा

मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में 29 मई को बैठक, कार्ययोजना होगी तैयार

नगरीय विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर मध्यप्रदेश को मिले 3 स्कॉच अवार्ड

TAGGED: Madhya Pradesh In Hindi, MP News
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

1685253075 barish 4
हरियाणा-राजस्थान और यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट, 5 दिनों तक झमाझम बारिश; मौसम विभाग ने बताया
Hindi News मई 28, 2023
विदेशी महिला को देख होटल मैनेजर की नियत हुई खराब, फिर कोर्ट ने सिखाया सबक
विदेशी महिला को देख होटल मैनेजर की नियत हुई खराब, फिर कोर्ट ने सिखाया सबक
India news मई 28, 2023
1685252458 modi1 1
PM मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया नए संसद भवन का उद्धाटन, लोकसभा में ‘पवित्र सेंगोल’ स्थापित
Hindi News मई 28, 2023
1685251730 7 24
राजधानी में फिर सक्रिय हुआ कारो से सायलेंसर चोरी करने वाला गिरोह
Madhya Pradesh मई 28, 2023

You Might also Like

1685251730 7 24
Madhya Pradesh

राजधानी में फिर सक्रिय हुआ कारो से सायलेंसर चोरी करने वाला गिरोह

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
1685247827 6 24
Madhya Pradesh

सड़कों का होगा कायाकल्प

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
1685244174 1685244170 668 barish
Madhya Pradesh

जबलपुर में ओले गिरे, सागर में बारिश, मंडला में टेंट उड़ा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?