Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Madhya Pradesh » सुरखी में महाविद्यालय प्रारंभ किया जायेगा : मुख्यमंत्री चौहान

Madhya Pradesh

सुरखी में महाविद्यालय प्रारंभ किया जायेगा : मुख्यमंत्री चौहान

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 19/09/2023 at 12:33 पूर्वाह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1695063812 5 24

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले के सुरखी में जनसभा में कहा कि सुरखी में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार किसानों, गृहणियों और विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। जहां किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा और किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाया जा रहा है, वहीं गृहणियों के हित में 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनें लाभान्वित हो रही हैं। चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ ही सागर जिले के अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हायर सेकेण्डरी में सबसे अधिक अंक लाने वाले एक बेटे और एक बेटी को स्कूटी प्रदान करने, 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि और 6वीं और 9वीं में सायकिल के लिए 4 हजार 500 रूपए की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। गरीब परिवारों के हित में नि:शुल्क राशन और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने निर्धनों के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी है। मध्यप्रदेश सरकार जनहित में सभी बुनियादी आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों की हमेशा चिंता की है। पूर्व सरकार ने ट्रांसफार्मर अनुदान योजना बंद कर दी थी। अब इस योजना को पुन: शुरू किया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन परिवारों का विस्तार हुआ और उन्हें रहने के लिए अपनी भूमि नहीं है, उन्हें नई आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस का लाभ लेने से शेष रह गए, परिवारों को नई योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्येक परिवार को जमीन का अपना टुकड़ा मिलेगा। पूर्व में मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के माध्यम से भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। अब प्रदेश में कोई परिवार टूटी टपरिया में नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने सिंचाई के साथ ही सड़कों के निर्माण और विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में पूर्व सरकार की तुलना में अभूतपूर्व कार्य करके दिखाया है। पूर्व सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, जिन्हें फिर से प्रारंभ कर गति प्रदान की गई है। बुजुर्गों को रेल के साथ वायुयान द्वारा भी तीर्थदर्शन करवाया जा रहा है।

 


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

ग्वालियर में विकास के नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री तोमर

पुष्कर धरोहर योजना से पुरानी जल संरचना को मिला नया जीवन

कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय मिलेंगे एक लाख रुपए

भोपाल में फाइनल शो के पहले 26 को भी उड़ेंगे फाइटर प्लेन

मानसून की विदाई से पहले धुंआधार बरसेंगे बादल

TAGGED: Madhya Pradesh In Hindi, MP Breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695575876 congress1 1
पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल चुनाव में गहलोत सरकार की नाव लगाएंगे पार
Hindi News सितम्बर 24, 2023
उत्तर प्रदेश जमीन के विवाद में डॉक्टर की पीट पीटकर हत्या
उत्तर प्रदेश: जमीन के विवाद में डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या
State उत्तर प्रदेश सितम्बर 24, 2023
1695575265 28 9
मुख्यमंत्री ने किया आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण
Hindi News सितम्बर 24, 2023
छत्तीसगढ़ छिंदगढ़ का ऐसा कोई गांव नहीं है जो पक्की
छत्तीसगढ़: छिंदगढ़ का ऐसा कोई गांव नहीं है, जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

1695569836 12 28
Madhya Pradesh

ग्वालियर में विकास के नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री तोमर

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695569474 13 26
Madhya Pradesh

पुष्कर धरोहर योजना से पुरानी जल संरचना को मिला नया जीवन

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695566146 7 28
Madhya Pradesh

कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय मिलेंगे एक लाख रुपए

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?