Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Madhya Pradesh » भाजयुमो नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की लात-घूसे व चप्पल से की पिटाई, मप्र के अनूपपुर का मामला

Madhya Pradesh

भाजयुमो नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की लात-घूसे व चप्पल से की पिटाई, मप्र के अनूपपुर का मामला

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 20/09/2023 at 12:13 पूर्वाह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
Nishpaksh Mat
अनूपपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के एक नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की सिर्फ इस कारण चप्पल व लात-घूसों से पिटाई कर दी क्योंकि वह सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। गुमशुम बैठा रहा। दरअसल दुर्घटना में उसके साथी की मौत हो गई थी और वह भी घायल हो गया था। मौके पर भीड़ जुटी तो भीड़ में भाजयुमो नेता भी था।

सभी लोग दुर्घटना की वजह पूछने लगे। घायल बुजुर्ग इस कदर बेसुध था कि वह कुछ भी बोल नहीं रहा था। इस पर भाजयुमो नेता ने आपा खो दिया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। घटना रविवार की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के पिचरवाही निवासी बरनू सिंह (57) और भोमा सिंह (60) रविवार को बाइक से अनूपपुर की तरफ आ रहे थे। भाजयुमो नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की लात-घूसे व चप्पल से की पिटाई, मप्र के अनूपपुर का मामलाभाजयुमो नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की लात-घूसे व चप्पल से की पिटाई, मप्र के अनूपपुर का मामला दोनों जब ग्राम बैरी बांध और जमुड़ी के बीच पहुंचे, तभी अनूपपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भोमा सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई और बरनू सिंह घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।

इस घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के साथ बरनू सिंह घटनास्थल पर बेसुध होकर बैठा हुआ था। तभी जमुड़ी निवासी भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित वहां पहुंचा और बरनू सिंह से दुर्घटना का कारण पूछने लगा। जब घायल बुजुर्ग कोई जवाब नहीं दे पाया तो वह आपा खो बैठा और बरनू सिंह की लात-घूसों और चप्पल से पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। सब डिविजनल पुलिस अधिकारी सुमित केरकट्टा ने कहा कि मामले का संज्ञान लेकर आरोपित की तलाश की जा रही है। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि राठौड़ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उक्त कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया जा रहा है। आरोप सही पाए गए तो संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

(साभार: नव दुनिया)


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

MP News: चुनाव से पहले नरेला विधानसभा में धार्मिक यात्राओं और कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा

MP News: इंदौर लोकायुक्त ने सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा

MP News: सीएम शिवराज ने बुरहानपुर में किया बहनों का पूजन, खाते में डालेंगे राशि

MP News: छात्रों के बीमार होने के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी, बेड और दवाओं का पड़ा टोटा

MP News: शिवराज सरकार का बड़ा कदम, महिलाओं को सीधी भर्ती में अब मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण

TAGGED: Madhya Pradesh In Hindi, MP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1696410410 chhattisgarh 11
पांचवीं बार छत्तीसगढ़ आएंगे खड़गे, रायगढ़ में आज भरेंगे हुंकार
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के लिए भारत की
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय
Sports अक्टूबर 4, 2023
1696409566 04 10 2023 mishra shahsri
MP News: चुनाव से पहले नरेला विधानसभा में धार्मिक यात्राओं और कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा
Madhya Pradesh अक्टूबर 4, 2023
1696409532 chhattisgarh 06
‘अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आप’; चोर दरवाजे से भ्रम न फैलाए कांग्रेस : संजीव
Hindi News अक्टूबर 4, 2023

You Might also Like

1696409566 04 10 2023 mishra shahsri
Madhya Pradesh

MP News: चुनाव से पहले नरेला विधानसभा में धार्मिक यात्राओं और कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696409029 04 10 2023 indore bribe sarpanch 4 10 2023 2023104 133810
Madhya Pradesh

MP News: इंदौर लोकायुक्त ने सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696407350 03 10 2023 cm shivraj in burhanpur mp 2 2023104 133343
Madhya Pradesh

MP News: सीएम शिवराज ने बुरहानपुर में किया बहनों का पूजन, खाते में डालेंगे राशि

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?