Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » State » Madhya Pradesh

Madhya Pradesh

चंबल में माफिया पर कार्रवाई करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, TI समेत आरक्षक घायल…

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 12/02/2023 at 12:41 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1676185876 sand mining


मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बेखौफ रेत माफियाओं ने शनिवार को पुलिस पार्टी पर हमला कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर ली और भाग गए। इस दौरान माफियाओं ने थाना प्रभारी सहित आरक्षक की जमकर मारपीट कर उनकी वर्दी को फाड़ दिया है, जिसमें थाना प्रभारी सहित चार आरक्षक घायल हो गए। घटना सिहोनियां थाना क्षेत्र स्थित माता का पुरा गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार जिले में रेत माफियाओं का बोल बाला चल रहा है।इन माफियाओं के द्वारा रोज कहीं न कहीं घटनाएं सामने आ रही हैं, इसी को लेकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी ने निर्देश दिए हैं। सिहोनियां थाना प्रभारी रूबी तोमर को सूचना मिली कि अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ियाहर के पास से गुजरी रही है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने माता का पुरा गांव के पास दबिश देकर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर आ रही थी, तभी आधा दर्जन हथियारबंद माफिया मोटर साइकिलों पर सवार होकर वहां आ गए। 

बताया जा रहा है कि माफियाओं ने ट्रैक्टर पर बैठे आरक्षक से मारपीट करते हुए उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भागने लगे, तभी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने उनको रोकने का प्रयास किया। पुलिस की टीम को अपनी ओर आता देख माफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया। माफियाओं के हमले से घबरा कर पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ में थाना प्रभारी रूबी तोमर तार फेंसिंग में उलझकर जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। वहीं, इस दौरान माफियाओं ने हमला कर कुछ पुलिसकर्मियों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भाग गए।

माफियाओं के पुलिस पर हमले की सूचना के बाद एसपी आशुतोष बागरी ने पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचाया, तब तक माफिया मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। डीएसपी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रेत माफिया पुलिसबल पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भाग गए। हमले के दौरान तार फेंसिंग में उलझकर थाना प्रभारी घायल हुई हैं। इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

भेल दशहरा मैदान में हेमू कालानी का जन्म शताब्दी समारोह बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों के उपस्थिति के साथ आयोजित।

इंदौर मंदिर की छत ढहने की घटना: भविष्य हेतु सतर्कता जरूरी, निलंबित अधिकारीों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सशक्त करने का अभियान: नेताओं की जिम्मेदारियों का विवरण देखें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से सेना के संयुक्‍त कमांडर सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

नए वित्तीय वर्ष में भूमि और वाहन बदलाव, प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने की विस्तृत जानकारी

TAGGED: Madhya Pradesh News, TI समेत आरक्षक घायल..., चंबल में माफिया पर कार्रवाई करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article तुर्की सीरिया में मौत 28000 के पार कई शहरों में लूटपाट तुर्की-सीरिया में मौत 28000 के पार, कई शहरों में लूटपाट से दहशत बढ़ी; 48 गिरफ्तार
Next Article छत्तीसगढ़रायपुर 18 व 19 फरवरी को चार टीमें खेलेंगी पहली छत्तीसगढ़,रायपुर: 18 व 19 फरवरी को चार टीमें खेलेंगी पहली बार रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग

Latest News

1680258408 New Project 2022 02 02T164108 582
भारत में बढ़ती सड़कों के विकास के साथ 1.8 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग फैलने वाले हैं। देश में इस साल लाए जा रहे कुछ आगामी एक्सप्रेसवे के बारे में जानें।
Tech Tips Technology March 31, 2023
1680258176 hos 1
बिहार के अस्पताल में डायलिसिस कमरे में आग लगी, कुछ मरीजों की जानें जानतीं।
Hindi News March 31, 2023
1680257561 mamta 5
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया।
Hindi News March 31, 2023
1680257215 maka
हज-2022: पासपोर्ट की वैद्यता 3 फरवरी 2024 तक, आवेदन के लिए कोविड वैक्सीन अनिवार्य।
Hindi News March 31, 2023

RSS MP Info

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ युवा उद्यमी ने पौध-रोपण किया
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में बैडमिंटन कोर्ट का भूमि-पूजन किया
  • अधो-संरचना निर्माण के लिए 36 निकायों को 200 करोड़ की राशि जारी

You Might also Like

1680254053 1bd2a5bc c5d9 403b 9544 c44151fd0ff9
Madhya Pradesh

भेल दशहरा मैदान में हेमू कालानी का जन्म शताब्दी समारोह बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों के उपस्थिति के साथ आयोजित।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680251695 31 03 2023 indore mandir accident10 31 3 2023
Madhya Pradesh

इंदौर मंदिर की छत ढहने की घटना: भविष्य हेतु सतर्कता जरूरी, निलंबित अधिकारीों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680250309 1680250306 821 1600x960 2584277 bjp
Madhya Pradesh

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सशक्त करने का अभियान: नेताओं की जिम्मेदारियों का विवरण देखें।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680247798 31 03 2023 narendra modi 2563 2023331 121022
Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से सेना के संयुक्‍त कमांडर सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?