Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
gg

Home » State

Stateउत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश: कानपुर-लखनऊ हाइवे पर टकराए चार वाहन, डंपर में आग लगने से दो जिंदा जले, एक की कूदने से मौत

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 03/12/2022 at 1:52 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
उत्तरप्रदेश कानपुर लखनऊ हाइवे पर टकराए चार वाहन डंपर में आग


उन्नाव
कानपुर-लखनऊ हाईवे (Accident On Kanpur Lucknow Highway) पर अजगैन क्षेत्र के चमरौली के पास एक बार फिर लापरवाही से भीषण सड़क हादसा हुआ। अचानक एक ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे तीन वाहन आपस में टकरा गए। टक्‍कर इतनी भीषण थी आग लगने से गिट्टी लदे डंपर में दो लोग जिंदा जल गए, वहीं जान बचाने के चक्कर में नीचे कूदने में एक युवक की मौत हो गई।

आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर ज‍िंदा जल गए दो लोग
आग की लपटों में घिरे लोगों की चीख-पुकार सुनने के बाद भी कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। धूं-धूंकर जल रहे वाहनों को देख यातायात ठहर गया। हादसे के आधा घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। जाम लगने पर उन्‍नाव दही चौकी मोड़ से पुरवा की ओर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर गुस्सा दिखा। हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे हुआ।कानपुर से लखनऊ की ओर जाने में चमरौली गांव के सामने डिवाइडर के पास एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार तभी तेज रफ्तार मौरंग लादकर कानपुर से लखनऊ जा रहा एक डंपर उससे टकरा गया। इसके बाद पीछे से आ रहा दूसरा डंपर व एक अन्य ट्रक टकरा गए। सबसे पीछे टकराया ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर चला गया। दोनों डंपर के आपस में टकराने से डंपर में आग लग गई।
 
डंपर की बाडी को फाड़कर शवों को न‍िकाला गया बाहर
एक डंपर में फंसे दो लोगों को भागने का भी समय नहीं मिला। दोनों जान बचाने के लिए चीखते रहे और उसी में जिंदा जल गए। वहीं दूसरे डंपर का चालक जान बचाने में नीचे कूदा। चर्चा है कि किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने दमकल को जानकारी दी। आधा घंटा बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। क्रेन की मदद से डंपर की बाडी को फाड़कर शवों को निकालने का प्रयास किया गया। शव चालक व क्लीनर के होने की आशंका है। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर दिवंगतों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार टकराए वाहनों की स्पीड करीब 70 से 80 किमी प्रतिघंटा थी। रफ्तार अधिक होने से वाहनों के टकराने से आग लग गई।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश: कानपुर में हमराज मार्केट के बगल के एआर टावर में भीषण आग लगी, पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए।

छात्रों के लिए किताबें, स्कूल ड्रेस और परिवहन में महंगाई बढ़ी

खेती समर्थन मूल्यों पर गेहूं खरीदी बंद, किसानों ने की हंगामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल रोड शो, स्वागत की तैयारी जारी। कोरोना टेस्ट की मांग।

चित्रकूट में गौरव दिवस पर 11 लाख दीपों से सम्मानित हुआ क्षेत्र, सतना प्रदेश में भी मनाई जा रही रामनवमी की धूम।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Nishpaksh Mat छत्तीसगढ़ पुलिस की कार का जबलपुर के भेड़ाघाट में एक्सीडेंट; ड्राइवर की मौत, TI घायल
Next Article Nishpaksh Mat  गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा गोधरा कांड के दोषियों को जमानत देने का सवाल ही नहीं

Latest News

1680436263 maan 1
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, की जाएगी बड़ी कार्रवाई
Hindi News April 2, 2023
1680435675 3 25
अमेरिका Midwest और South में बवंडर से अब तक 26 लोगों की मौत
Hindi News April 2, 2023
उत्तर प्रदेश कानपुर में हमराज मार्केट के बगल के एआर
उत्तर प्रदेश: कानपुर में हमराज मार्केट के बगल के एआर टावर में भीषण आग लगी, पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए।
State उत्तर प्रदेश March 31, 2023
1680243470 1680243467 393 book
छात्रों के लिए किताबें, स्कूल ड्रेस और परिवहन में महंगाई बढ़ी
Madhya Pradesh March 31, 2023

RSS MP Info

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए पीपल, खिरनी और गुलमोहर के पौधे
  • पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 हजार करोड का राजस्व संग्रह
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने की सौजन्य भेंट

You Might also Like

उत्तर प्रदेश कानपुर में हमराज मार्केट के बगल के एआर
Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: कानपुर में हमराज मार्केट के बगल के एआर टावर में भीषण आग लगी, पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680243470 1680243467 393 book
Madhya Pradesh

छात्रों के लिए किताबें, स्कूल ड्रेस और परिवहन में महंगाई बढ़ी

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680239016 22 02 2023 wheat price in indore 22 2 2023
Madhya Pradesh

खेती समर्थन मूल्यों पर गेहूं खरीदी बंद, किसानों ने की हंगामा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680236069 17 14
Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल रोड शो, स्वागत की तैयारी जारी। कोरोना टेस्ट की मांग।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?