Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » State » छत्तीसगढ़: छत्‍तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, दो दिन में मिले 15 नए मरीज

Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: छत्‍तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, दो दिन में मिले 15 नए मरीज

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 28/08/2023 at 3:37 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
छत्तीसगढ़ छत्x200dतीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले

राजधानी समेत छत्‍तीसगढ़ में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में विगत दो दिनों में ही डेंगू के 15 नए मरीज सामने आए हैं, जिसमें रायपुर के दो शामिल हैं। आंबेडकर अस्पताल में डेंगू के 22 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आंबेडकर अस्पताल में जुलाई-अगस्त में ही डेंगू के 84 से मरीज इलाज कराने पहुंच चुके हैं। अगस्त में ही 80 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचे हैं।

यहां के डाक्टरों का दावा है कि डेंगू के रोजाना चार से पांच मरीज आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज भर्ती हैं। होम्याेपैथ के डाक्टरों के पास भी बहुत से मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए 40 बिस्तरों का अलग से एक वार्ड बनाया गया है। यहां पर मरीजों का निश्शुल्क इलाज होगा।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का दावा है कि इस सीजन में अब तक प्रदेश में अब तक डेंगू के 247 मरीज ही मिले हैं। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 104 मरीज मिले हैं। रायगढ़ में 69, बेमेतरा में 19, रायपुर और बीजापुर में आठ-आठ मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मितानिन और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को घर-घर जाकर कूलर, गमले के पानी की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राजधानी के डेंगू संक्रमित दो लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को संक्रमितों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। जानकारी नहीं देने वाले अस्पतालों परकार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें प्रदेशभर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल हुए। स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने सभी सीएमएचओ को संक्रमित मरीजाें की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए।

महामारी नियंत्रण के संचालक डा सुभाष मिश्रा ने कहा, प्रदेश में डेंगू से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है। जिस भी क्षेत्र में बुखार के अधिक मरीज की सूचना मिल रही है वहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच व इलाज के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों को भी डेंगू संक्रमितों की जानकारी देनी होगी।

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी सहित पूरे प्रदेश में डेंगू के बढ़ते भयावह स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम में नाकामी के लिए राज्य सरकार को दोषी बताया है। भाजपा विधायक ने कहा कि शहर में चारों ओर नालियां बजबजा रही हैं।

गंदगी का आलम यह है कि नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। मच्छर और लार्वा को समाप्त करने के लिए सरकार के पास कोई भी कारगर योजना नहीं है। नगर निगम भी चुप्पी साधे हुए है। डेंगू से राजधानी में पचासों लोग प्रभावित हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी सहित निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की भीड़ लग गई है।

राजधानी के मठपारा, प्रोफेसर कालोनी, कुशालपुर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, संजय नगर, संतोषी नगर, अश्वनी नगर, चंगोराभाठा, भाठागांव, मठपुरैना, ब्राह्मण पारा, कंकाली पारा, रामकुंड, कोटा, रामनगर, खमतराई, तेलीबांधा सहित पूरा 70 वार्ड में डेंगू के मरीज हैं। साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है, लेकिन चारों ओर गंदगी फैली हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग विगत पौने पांच वर्षों से खुद बीमार पड़ा हुआ है। पूरे प्रदेश में डेंगू के मच्छर और लार्वा को समाप्त करने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाना चाहिए। साथ ही डेंगू के मरीजों का निजी अस्पतालों में भी निश्शुल्क इलाज की व्यवस्था की जानी चाहिए।

Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में ग्वालियर व आगरा से दो आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: नौ साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म

सीहोर जिले में 24 घंटे में 5 इंच से ज्यादा हुई बारिश, जगह-जगह पानी भरने से लोग हुए परेशान

उत्तर प्रदेश: यूपी में इस बार त्‍योहारों पर नहीं होगी बिजली कटौती

उत्तर प्रदेश: पिता-पुत्र ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695384373 22A 12
BJP सनातन को बढ़ावा देना चाहती है,तो 5% सीटों पर संतों को मौका दे
Hindi News सितम्बर 22, 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल हो सकते हैं ये मेहमान
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल हो सकते हैं ये मेहमान
Entertainment News सितम्बर 22, 2023
1695383134 stf
पहली मुठभेड़ में भाग न‍िकला था मह‍िला स‍िपाही से दर‍िंदगी करने वाला अनीस, STF ने दौड़ाकर मारा
Hindi News सितम्बर 22, 2023
भाजपा के मिशन 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS
भाजपा के मिशन 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS
India news सितम्बर 22, 2023

You Might also Like

1695382216 22 09 2023 jel
Madhya Pradesh

पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में ग्वालियर व आगरा से दो आरोपित गिरफ्तार

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
उत्तर प्रदेश नौ साल की बच्ची को अगवा कर युवक
Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: नौ साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
1695378636 22 09 2023 rain in sehore 1
Madhya Pradesh

सीहोर जिले में 24 घंटे में 5 इंच से ज्यादा हुई बारिश, जगह-जगह पानी भरने से लोग हुए परेशान

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?