Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » State » छत्तीसगढ़: बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’

Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 10/06/2023 at 10:48 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
छत्तीसगढ़ बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण

धमतरी :  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीब, किसान और श्रमिकों के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित की हैं, ताकि उनकी किसी ना किसी तरह से मदद हो सकें। प्रदेश सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक है, श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’, जिससे जिले के श्रमिक वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने वाली धमतरी शहर की पेशे से मजदूर लोकेश्वरी यादव बतातीं हैं कि पति की मृत्यु के बाद उन्हें ऐसा लगा मानो दुखों का पहाड़ गिर गया हो। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दृढ़ निश्चय कर बच्चों की परवरिश और पढ़ाई कराकर उन्हें आगे बढ़ाने की मन में ठान ली। किसी भी अभिभावक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, बच्चों की अच्छी शिक्षा, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना और जीवन में हर परिस्थिति का डटकर सामना कराना। इन्हीं सब बातों को सोचते हुए लोकेश्वरी मेहनत-मजदूरी करने लगी थी, कि अचानक उसे लोक सेवा केन्द्र से ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’ की जानकारी मिली। लोकेश्वरी ने बिना देरी किए तत्काल आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और उसका आवेदन पास हो गया।

                 विभाग से मिले इन पैसों से लोकेश्वरी ने अपनी बेटी कुमारी साक्षी को बी.कॉम प्रथम वर्ष में दाखिला दिलाया। अब श्रमिक की बेटी सरकारी पैसे से शिक्षा प्राप्त कर रही है। लोकेश्वरी ने बताया कि इससे पहले वे अपनी बड़ी बेटी को नर्सिंग की पढ़ाई कराने जमीन का हिस्सा बेच डालीं। लोकेश्वरी ने यह भी बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से उसे प्रतिमाह विधवा पेंशन भी प्रदाय किया जा रहा है। गरीब वर्ग की बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाने के लिए लोकेश्वरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से धन्यवाद कर रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत जिले में कुल चार हजार 112 आवेदन मिले तथा एक हजार 999 हितग्राहियों को कुल तीन करोड़ 99 लाख 80 हजार रूपये की सहायता प्रदाय की गई है।

 आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक श्रमिक को छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही मिलेगा। योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि इस पैसे का इस्तेमाल बेटियों की पढ़ाई अथवा शादी में किया जा सकें। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ‘छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल’ में पंजीकृत गरीब परिवार की दो बेटियों को उनके बैंक खातों में बीस-बीस हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

 मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लाभ

इस योजना की मदद से छत्तीसगढ़ के गरीब परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में काफी मदद तो मिल ही रही है। साथ ही यह योजना से प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। प्रदेश के ऐसे श्रमिक जिनका आय का कोई और जरिया नहीं है, वे भी इस योजना की मदद से अपनी बेटियों के पढ़ाई के सपने को पूरा कर सकेंगे।

 

Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

MP News: चुनाव से पहले नरेला विधानसभा में धार्मिक यात्राओं और कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा

MP News: इंदौर लोकायुक्त ने सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा

MP News: सीएम शिवराज ने बुरहानपुर में किया बहनों का पूजन, खाते में डालेंगे राशि

MP News: छात्रों के बीमार होने के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी, बेड और दवाओं का पड़ा टोटा

उत्तर प्रदेश: तीन घंटे तक भूसे के नीचे दबी रही महिला, मिली लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1696409566 04 10 2023 mishra shahsri
MP News: चुनाव से पहले नरेला विधानसभा में धार्मिक यात्राओं और कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा
Madhya Pradesh अक्टूबर 4, 2023
1696409532 chhattisgarh 06
‘अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आप’; चोर दरवाजे से भ्रम न फैलाए कांग्रेस : संजीव
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
1696409029 04 10 2023 indore bribe sarpanch 4 10 2023 2023104 133810
MP News: इंदौर लोकायुक्त ने सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा
Madhya Pradesh अक्टूबर 4, 2023
1696408926 4A 17
सस्पेंड चल रहे IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा, पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं डीएम
Hindi News अक्टूबर 4, 2023

You Might also Like

1696409566 04 10 2023 mishra shahsri
Madhya Pradesh

MP News: चुनाव से पहले नरेला विधानसभा में धार्मिक यात्राओं और कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696409029 04 10 2023 indore bribe sarpanch 4 10 2023 2023104 133810
Madhya Pradesh

MP News: इंदौर लोकायुक्त ने सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696407350 03 10 2023 cm shivraj in burhanpur mp 2 2023104 133343
Madhya Pradesh

MP News: सीएम शिवराज ने बुरहानपुर में किया बहनों का पूजन, खाते में डालेंगे राशि

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?