Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
gg

Home » State

StateTop News Storiesछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़,रायपुर,top-news: न्याय के चार साल:छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग समुदाय में जागा आत्मविश्वास

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 18/12/2022 at 1:31 AM
Nishpaksh Mat Team
Share
Nishpaksh Mat

रायपुर
भारतीय संविधान धर्म, जाति और लिंग के भेदभाव के बिना सभी के लिए सम्मानपूर्वक जीवन निर्वाह करने का अधिकार सुनिश्चित करता है, लेकिन आजादी के 75 वर्षों बाद भी समाज बहुत सी रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों से मुक्त नहीं हो पाया है। यही वजह है कि समाज के कुछ वर्गों तक उनके संवैधानिक अधिकार नहीं पहुंच पाए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करने के लिए तृतीय लिंग समुदाय के सामाजिक उत्थान के लिए अनेक स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए हैं। इस दिशा में बड़ी पहल तृतीय लिंग समुदाय के लोगों की शासकीय सेवाओं में भर्ती कर की गई है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने पुलिस और सुरक्षा दस्तों में तृतीय लिंग समुदाय के लोगों की भर्ती करके उनमें आत्मविश्वास जगाने की दिशा में पहल की है। छत्तीसगढ़ पुलिस बल में तृतीय लिंग समुदाय के 13 और नक्सल पीड़ित बस्तर जिले में गठित विशेष-बल बस्तर फाइटर्स में 09 व्यक्तियों की भर्ती तो शुरूआत भर है। छत्तीसगढ़ में मिल रहे प्रोत्साहन और सहयोग से आने वाले दिनों में इस विशेष वर्ग का प्रतिशत शासकीय सेवा में बढ़ने लगेगा। इनका परीक्षाओं में चयन हो सकें इसके लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है, जिसका लाभ चयनितों को मिला।

2Q==

 

 

 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तृतीय लिंग समुदाय को प्रोत्साहित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है कि उनमें नया आत्मविश्वास जागा है और तृतीय लिंग समुदाय की भागीदारी सभी क्षेत्रों में बढ़ रही है। देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन वीणा सेंद्रे छत्तीसगढ़ की हैं। वहीं कुछ वर्ष पहले ट्रांसजेंडर मधु किन्नर ने रायगढ़ नगर निगम के महापौर चुनाव में जीत हासिल कर सुर्खियां बटोरी थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2021 में थर्ड जेंडर के पुनर्वास और कल्याण के लिए काम करने वाली विद्या राजपूत को प्रतिष्ठित पंडित रवि शंकर शुक्ल राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं सुदूर नक्सल प्रभावित बस्तर जिले के जगदलपुर में थर्ड जेंडर का फैशन शो आयोजित कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया। इससे न सिर्फ तृतीय लिंग समुदाय को प्लेटफॉर्म मिला बल्कि वे सीधे आम लोगों से जुड़ सके। राज्य सरकार ने महिला स्वसहायता समूहों से इस समुदाय के लोगों को जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल भी की है। अब प्रदेश के कई स्थानों में थर्ड जेंडर के लोग खुद का चाय-नाश्ता सेंटर चलाने लगे हैं।

तृतीय लिंग समुदाय के लोगों के लिए राज्य सरकार ने न केवल नीतियों का निर्माण किया है, बल्कि उनके पुनर्वास के लिए भी कदम उठाए है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2019 से उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम-2019 को लागू किया गया है। इस वर्ग के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए नीतियां बनाने तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है। खास बात ये है कि इन बोर्ड और समितियों में समुदाय के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से टास्क फोर्स गठित किया गया है। इस समुदाय के लोगों के आवास, शिक्षा, रोजगार, आय और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की पूर्ति के लिए राज्य के बजट में अलग से प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय के सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहंुचे, इसके लिए उन्हें चिन्हिंत कर परिचय पत्र दिया जा रहा है, साथ ही उनका डेटा बैंक भी तैयार किया जा रहा है। राज्य में कुल 3,060 तृतीय लिंग के व्यक्ति चिन्हांकित किए गए है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर एक नवम्बर 2022 से उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों की हर प्रकार की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 का संचालन भी शुरू किया गया है।

 
तृतीय लिंग समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य की खेल नीति में भी उन्हें सम्मिलित किया गया है। साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें अलग-अलग विद्याओं में हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रशिक्षण शुल्क में 50 फीसदी छूट दी है, जिससे ट्रांसजेंडर समुदाय अपने कौशल विकास के लिए प्रेरित हों और उनके लिए रोजगार के नए अवसर बनें। उन्हें आर्थिक रूप से समर्थ बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला कोष के प्रावधानों में राज्य सरकार द्वारा संशोधन कर महिलाओं के अतिरिक्त तृतीय लिंग व्यक्तियों को भी शामिल किया है। इससे उनके लिए स्वरोजगार के लिए ऋण लेना आसान हुआ है, वहीं उनके कौशल विकास की व्यवस्था भी हो सकी हैं। इसके अलावा तृतीयलिंगी व्यक्तियों के लिए आश्रय सह कौशल विकास केन्द्र का निर्माण कर उनके लिए देश का अपनी तरह का अनूठा पुनर्वास केंद्र शुरू किया गया है। नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उन्हें आवास भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उभयलिंगी समुदाय के लिए पृथक सुगम्य शौचालय की व्यवस्था को सूची में शामिल किया गया है।

थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों के लिए उनकी व्यक्तिगत पहचान का निर्धारण बहुत जरूरी है। इसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने दस्तावेजों में महिला एवं पुरूष के साथ उभयलिंगी वर्ग का भी विकल्प रखने का प्रावधान किया है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा उन्हें राशन कार्ड, मतदाता कार्ड, श्रमिक कार्ड और आधार कार्ड बनाकर दिए जा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से विशिष्ट पहचान पत्र, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, व्यवसायिक परीक्षा की तैयारी जैसे कई लाभ उन तक विशेष तौर पर पहुंचाये जा रहे हैं।

 


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश: कानपुर में हमराज मार्केट के बगल के एआर टावर में भीषण आग लगी, पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए।

छात्रों के लिए किताबें, स्कूल ड्रेस और परिवहन में महंगाई बढ़ी

खेती समर्थन मूल्यों पर गेहूं खरीदी बंद, किसानों ने की हंगामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल रोड शो, स्वागत की तैयारी जारी। कोरोना टेस्ट की मांग।

चित्रकूट में गौरव दिवस पर 11 लाख दीपों से सम्मानित हुआ क्षेत्र, सतना प्रदेश में भी मनाई जा रही रामनवमी की धूम।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Voter Card Holders बड़ी खबर अगर वोटर आईडी को आधार Voter Card Holders: बड़ी खबर! अगर वोटर आईडी को आधार से लिंक नहीं है तो क्या वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा? जानिए पूरी जानकारी
Next Article अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के जोरदार झटके – अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के जोरदार झटके –

Latest News

1680438582 mony 1
मलेशिया से अब रुपए में भी व्यापार कर सकेगा भारत
Hindi News April 2, 2023
1680437995 bjp 1
भाजपा की 50 सांसद-विधायकों के साथ आपात बैठक
Hindi News April 2, 2023
1680436263 maan 1
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, की जाएगी बड़ी कार्रवाई
Hindi News April 2, 2023
1680435675 3 25
अमेरिका Midwest और South में बवंडर से अब तक 26 लोगों की मौत
Hindi News April 2, 2023

RSS MP Info

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए पीपल, खिरनी और गुलमोहर के पौधे
  • पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 हजार करोड का राजस्व संग्रह
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने की सौजन्य भेंट
  • अंतर्रात्मा से करें लाड़ली बहना योजना का मिशन मोड में क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • कक्षा 5 एवं 8वीं वार्षिक मूल्यांकन की गणित और संगीत विषय की परीक्षा स्थगित नवीन तिथि शीघ्र जारी की जाएगी

You Might also Like

उत्तर प्रदेश कानपुर में हमराज मार्केट के बगल के एआर
Stateउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: कानपुर में हमराज मार्केट के बगल के एआर टावर में भीषण आग लगी, पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680243470 1680243467 393 book
Madhya Pradesh

छात्रों के लिए किताबें, स्कूल ड्रेस और परिवहन में महंगाई बढ़ी

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680239016 22 02 2023 wheat price in indore 22 2 2023
Madhya Pradesh

खेती समर्थन मूल्यों पर गेहूं खरीदी बंद, किसानों ने की हंगामा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
1680236069 17 14
Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल रोड शो, स्वागत की तैयारी जारी। कोरोना टेस्ट की मांग।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?