Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » State

Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: Raigarh: IB का अफसर बनकर सरकारी महिला कर्मी से की शादी, मैट्रिमोनी साइट से दिया झांसा, तीस लाख का लगाया चूना…

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 05/03/2023 at 1:53 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
Raigarh IB का अफसर बनकर सरकारी महिला कर्मी से
SHARE

मैट्रिमोनी साइट | मैट्रिमोनी साइट के जरिए एक ठग ने आईबी में अफसर बनकर एक सरकारी महिला कर्मी से शादी की। इसके बाद बहाने से उससे तीन लाख रुपये ठग लिए। महिला को असलियत पता चली तो उसने पुलिस को सूचना दी।

फर्जी आईडी और मैट्रिमोनी साइट के जरिए शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धरमजयगढ़ थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दिल्ली से आरोपी युवक का पकड़ा। मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को आईबी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अफसर बताकर फेक आईडी बनाकर कामकाजी और नौकरीपेशा वाली महिलाओं को आरोपी अपना शिकार बनाता था। गिरफ्तार आरोपी से ठगी कर खरीदी गई स्कोडा कार फर्जी आई कार्ड और मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपी युवक को धोखाधड़ी दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक महिला शासकीय सेवक ने एसपी कार्यालय आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार से शिकायत की थी कि उसके साथ एक व्यक्ति मैट्रिमोनी साइट के जरिए संपर्क में आया। जिसने खुद को आईबी का अधिकारी बताकर महिला से नजदीकियां बनाई और बाद में शादी की। इस दौरान आरोपी ने अलग अलग बहानों से लगभग 30 लाख रुपये की ठगी की और फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी इन्द्रनाथ नाम बदलकर रोहित नाम से मैट्रिमोनी साइट पर प्रोफाइल बनाई है।  इंस्टाग्राम और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए कामकाजी महिलाओं को टारगेट करता है। पीड़िता ने बताया उसके साथ घोखा हुआ है इसका पता फेसबुक इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी का शिकार बनी अन्य महिलाओं से संपर्क करने पर हुआ। 

अधिकारी के निर्देश पर थाना धरमजयगढ़ में शिकायत आवेदन पर से अपराध दर्ज कर साइबर सेल और धरमजयगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए। जांच में पता चला कि पीड़िता का वर्ष 2018 में शादी डाट कॉम पर रोहित लकड़ा नाम से बने प्रोफाइल व्यक्ति से परिचय हुआ जिसने आईबी अधिकारी होना बताया था। जिससे मिलने-जुलने के बाद दोनों ने वर्ष 2021 में आर्य समाज के मंदिर में शादी कर लिया। रोहित लकड़ा ने विभाग से सस्पेंड हूँ कहकर पहले 70 हजार रुपये धोखा देकर लिया और दिल्ली जा रहा हूं कहकर चला गया। 

कुछ दिनों के बाद रोहित लकड़ा धरमजयगढ़ आकर बिलासपुर स्कोड़ा शोरूम से पीड़िता के नाम से फाईनेंस में 22 लाख रुपये की स्कोडा कार क्रमांक CG 13 AS 9787 लिया। पीड़िता ने बताया कि रोहित लकड़ा जब अपने बहन की शादी में शामिल होने माटोली, जशपुर ले कर गया, जहां रोहित लकड़ा का वास्तविक नाम इन्द्रनाथ जाही होना पता चला। उसके इंस्टाग्राम फेसबुक आईडी देखने से यह पता चला उसका पहले भी कई महिलाओं के साथ संपर्क में रहा है, और पहले भी कई शादियां कर चुका है। जब तक पता चला तब तक रोहित उर्फ इन्द्रनाथ जाड़ी दिल्ली में एक नई युवती को झांसा देकर उसके साथ ब्याह रचा लिया था और दिल्ली में छिप कर बैठा था। धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में अप.क्र. 48/2023 धारा 419, 420 आईपीसी 376 आईपीसी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी की खोजबीन शुरू की गई और दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

MP News : समीकरण बदलेंगे ऊषा चौधरी के भाजपा में शामिल होने से

Tikamgarh News: भिलसियाऊ माता मदिंर की मूर्ति तोडने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

भाजपा द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है, उससे देश का लोकतंत्र खतरे में हैं – विक्रांत भूरिया

छत्तीसगढ़: गृहग्राम में चॉपर से भेजे गए शहीद असिस्टेंट प्लाटून कमांडर का पार्थिव शरीर मेकाज पहुंचा

उत्तर प्रदेश: 38 students in Lakhimpur Kheri, UP test positive for coravirus

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article फुटबॉल में सचिन तेंदुलकर की फाउंडेशन कर रही बड़ा महिला फुटबॉल में सचिन तेंदुलकर की फाउंडेशन कर रही बड़ा काम….
Next Article 1677998556 24 बिजली चोरी रोकने और दुघर्टना से बचने अंडरग्राउंड हो रही बिजली लाइन

Latest News

2 639
न्यायालय तैयार है ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका की सुनवाई के लिए
Top News Stories March 27, 2023
झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण कर वीड‍ियो बनाया
एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ यौन शोषण किया और इसकी वीडियो बनाई।
India news March 27, 2023
2 633
पुनर्विचार पर निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष भरत शरण सिंह की नियुक्ति
Top News Stories March 27, 2023
1679923255 430 BJP Chanda 1
MP News : समीकरण बदलेंगे ऊषा चौधरी के भाजपा में शामिल होने से
Madhya Pradesh March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?