Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़: फूलों की खेती से महका महिलाओं का जीवन
Share
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » State

Stateछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फूलों की खेती से महका महिलाओं का जीवन

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 17/03/2023 at 10:31 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1679072506 613 19 9
SHARE

रायपुर: परम्परागत् खेती की जगह आधुनिक खेती फायदे का सौदा साबित हो रही हैं। इससे कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तुड़गे के गौठान में काम कर रही महिलाओें की जिन्दगी भी अब महकने लगी है। शीतला स्व-सहायता समूह की इन महिलाओं ने तुड़गे के गौठान की महज 04 डिसमिल भूमि में कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से पहली बार गेंदा फूल के टेनिस बॉल किस्म की खेती शुरू की है। पहली बार में ही महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह की महिलाएं औसतन 100 रुपए प्रति किलो की दर से गेंदा फूल की बिक्री कर रही हैं। उन्होंने अब तक 150 किलोग्राम फूल बेच कर 15 हजार रुपए कमाए हैं। महिलाओं ने बताया कि करीब 300 किलोग्राम से अधिक फूलों का उत्पादन होने की संभावना है, जिससे समूह को अच्छी आमदनी मिलेगी। इस सफलता से इन महिलाओं के चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई है।

महिला समूह की सक्रिय सदस्य सुलोचना रावटे, शांति नेताम, मालती नरेटी, मंगतीन नेताम, बृजबत्ती, गिरजा बाई और विमला ने बताया कि गौठान में वर्मी खाद उत्पादन के अलावा पहली बार ट्रायल के रूप में गेंदा फूल की खेती  की जा रही है। खेती के लिए टेनिस बॉल नाम के गेंदा फूल की हाइब्रिड वैरायटी के बीज को मंगवाया गया है। इसके लिए पहले नर्सरी तैयार की गई तथा रोपाई के बाद फूलों की हार्वेस्टिंग की गई। उन्होंने बताया कि फूलों की खेती में खास बात यह है कि इससे कम पानी, कम लागत और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। गेंदा फूल की मांग भी वर्षभर बनी रहती है। उन्होंने अपने नए रोजगार एवं हो रही आमदनी के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया गया कि टेनिस बॉल गेंदा फूल पौधे की हाइट 3 से 4 फुट की होती है। तीन माह में फूल आना शुरू हो जाता है और पैदावार भी अधिक होती है। गेंदा फूल की खेती में अधिक मुनाफा है, इसकी डिमांड भी अच्छी है।  उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत बनाए गए गौठानों के माध्यम से स्व-सहायता समूहों के महिलाओं को आजीविका गतिविधियों एवं स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। महिला समूह भी वर्मी-कम्पोस्ट खाद उत्पादन के साथ गेंदा फूल की खेती में काफी रूचि ले रही हैं।

 


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and State News in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

गोबर खरीदी के लिए श्रीसीमेंट और जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा के बीच एमओयू

सुप्रीम कोर्ट की अदालतों को नसीहत, बेटा ही चलाता है वंश, ऐसी अनर्गल बातें न करें

मध्यप्रदेश में 23 से 25 तक फिर सिस्टम होगा एक्टिव, ग्वालियर-चंबल में बारिश, भोपाल-इंदौर में भी बदलेगा मौसम

IPL और WTC फाइनल से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर

डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को मिला होमियोपैथिक यूथ आइकॉन का अवार्ड

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1679072506 613 19 9 छत्तीसगढ़: फूलों की खेती से महका महिलाओं का जीवन
Next Article बिहान योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से सशक्त छत्तीसगढ़: बिहान योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से सशक्त

Latest News

1679503650 499 04 jpeg 1
गोबर खरीदी के लिए श्रीसीमेंट और जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा के बीच एमओयू
Top News Stories March 22, 2023
1679503662 04 jpeg 1
गोबर खरीदी के लिए श्रीसीमेंट और जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा के बीच एमओयू
Madhya Pradesh March 22, 2023
Dhar Collector
दिव्यांगों की समस्याएं सुनने धार कलेक्टर जमीन पर बैठ
Top News Stories March 22, 2023
supremecourt 4g 4
सुप्रीम कोर्ट की अदालतों को नसीहत, बेटा ही चलाता है वंश, ऐसी अनर्गल बातें न करें
Madhya Pradesh March 22, 2023

RSS MP Info

  • अवन्तिका तीन लोक से न्यारी और कितनी प्यारी है: मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • आईएसएसएफ विश्व कप में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत
  • एनसीसी महानिदेशक भोपाल के कार्यालयों का दौरा करेंगे
  • विश्व जल दिवस पर एप्को के पर्यावरण मिशन कार्यक्रम में जल-संरक्षण का संदेश
  • भोपाल जिले के मुंगालिया छाप में महिला स्वास्थ्य शिविर

Quick Link

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?