Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली विधानसभा और MCD में हारी BJP अंग्रेजों की तरह ले रही बदला: आप ने क्यों लगाया आरोप
Share
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Nishpaksh Mat > Blog > Politics > दिल्ली विधानसभा और MCD में हारी BJP अंग्रेजों की तरह ले रही बदला: आप ने क्यों लगाया आरोप
Politics

दिल्ली विधानसभा और MCD में हारी BJP अंग्रेजों की तरह ले रही बदला: आप ने क्यों लगाया आरोप

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 12/02/2023 at 5:11 AM
Nishpaksh Mat Team
Share
SHARE

  नई दिल्ली 

दिल्ली के महरौली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा  शुरू किए गए विध्वंस अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा विधानसभा और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में उसे वोट नहीं देने के कारण लोगों से बदला ले रही है। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा अंग्रेजों की तरह काम कर रही है, जिन्होंने 1857 के विद्रोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का समर्थन करने वालों के घरों को ध्वस्त कर दिया था । पार्टी ने कहा कि डीडीए की कार्रवाई के खिलाफ आप अदालत का रुख करेगी।

 दूसरी ओर भाजपा ने इस बात की जांच की मांग की कि अतिक्रमित सरकारी भूमि पर बने भवनों की रजिस्ट्री कैसे की गई। डीडीए केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के अधीन आता है। एजेंसी ने पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को महरौली में विध्वंस अभियान शुरू किया। विध्वंस अभियान के नोटिस के अनुसार, जिस भूमि पर विध्वंस किया जा रहा है वह महरौली पुरातत्व उद्यान का एक हिस्सा है और ”मौजूदा अनधिकृत अतिक्रमण” उद्यान के विकास में बाधक है।

 ‘आप’ के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने एक प्रेस वार्ता में भाजपा पर ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ के अपने चुनावी वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विधानसभा और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में हार का बदला लेने के लिए अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पाठक ने आरोप लगाया, “मैं नहीं समझता कि यह कभी आजाद भारत में हुआ है। यह अंग्रेजों के शासन में होता था। जिन लोगों ने 1857 के विद्रोह में स्वतंत्रता सैनानियों का समर्थन किया था, उन्हें फांसी दे दी गई थी और उनके घर तोड़ दिए गए थे। भाजपा भी यही कर रही है।”उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अदालत का रुख करेंगे।

 आप नेता ने कहा, “हमारी पार्टी के विधायक नरेश यादव और सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया है। हमारे पार्षद को भी हिरासत में लिया गया है। भाजपा विधानसभा और एमसीडी चुनावों में उसे नहीं चुनने के लिए लोगों से बदला ले रही है। उन्होंने मकान बनाने का वादा किया था लेकिन वे झुग्गियां तोड़ रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।” पाठक ने कहा कि तुगलकाबाद और पंजाबी बाग के मादीपुर जैसे अन्य क्षेत्रों के निवासियों को भी तोड़फोड़ संबंधी नोटिस दिए गए हैं।

 भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पाठक पर पलटवार करते हुए कहा कि आप नेता झूठे राजनीतिक बयान देने और लोगों को गुमराह करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमित सरकारी जमीन पर बने भवनों की रजिस्ट्री कैसे हुई, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग उन लोगों के नुकसान के लिए जिम्मेदार है जिनकी इमारतें गिरा दी गई हैं।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में धरना देंगी CM ममता बनर्जी, जानें क्यों ?..

HRTC के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 150 नई डीजल बसें..

Budget: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपाइयों का हंगामा..

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने BJP को बताया ‘दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी’..

ज्योतिरादित्य सिंधिया – एक नये युग की तरफ बढ़ रहा एविएशन सेक्टर..

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Nishpaksh Mat 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील वापस, मंत्रालय के दखल पर फैसला
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने 'कांतारा' में वराह रूपम गीत बजाने पर रोक लगाने वाली केरल हाई कोर्ट की जमानत शर्त पर रोक लगाई सुप्रीम कोर्ट ने ‘कांतारा’ में वराह रूपम गीत बजाने पर रोक लगाने वाली केरल हाई कोर्ट की जमानत शर्त पर रोक लगाई

Latest News

13 13
चिपली ग्राम पंचायत में किसानों ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की
Top News Stories March 21, 2023
2 451
रीवा के मेडिकल कॉलेज के डीन को हटाया, विधायक कृष्णा गौर को बनाया सभापति
Top News Stories March 21, 2023
12 11
बुरगुम के जंगल से 1 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Top News Stories March 21, 2023
aag 4
जेठ ने डीजल छिड़ककर चारपाई पर सो रही मां-बेटी को लगाई आग, जिंदा जली मासूम; मां की हालत गंभीर
Top News Stories March 21, 2023

RSS MP Info

  • दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित
  • फसल क्षति की राहत राशि बाँटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • ओला-वृष्टि से प्रभावित किसानों की आँखों में आँसू नहीं आने देगी राज्य सरकार
  • मध्यप्रदेश में हो सकती हैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • हर प्रभावित गाँव और जिले की चिंता की जाएगी - मुख्यमंत्री श्री चौहन

Quick Link

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?