Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Politics

Politics

 कांग्रेस सरकार ने तो बीबीसी पर लगा दिया था बैन, अब हमारे खिलाफ हंगामा क्यों: भाजपा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/02/2023 at 12:31 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
कांग्रेस सरकार ने तो बीबीसी पर लगा दिया था बैन


नई दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी ने बीबीसी दफ्तर में आयकर विभाग के सर्वे का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में तो बीबीसी पर बैन ही लगा दिया गया था, तो हमारे खिलाफ हंगामा क्यों। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इसी बीबीसी के खिलाफ आपकी सरकार के दौरान प्रतिबंध लगाया गया था। आपने बैन लगाया तो सब ठीक है, लेकिन जब आयकर विभाग एक्शन ले रहा है तो आप उसे भी राजनीतिक रंग दे रहे हैं। कांग्रेस क्यों ऐसा कैरेक्टर दिखाती है कि किसी भी संवैधानिक और कानूनी संस्था पर इनका यकीन नहीं होता है। सर्वोच्च न्यालालय, पीएम, भारतीय सेना, कैग और चुनाव आयोग तक पर ये आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग पर भी ये लोग सवाल उठाते हैं। आप उन एजेंसियों के साथ हैं, जो भले ही भारत के खिलाफ हों, लेकिन आपकी राजनीति को उससे फायदा मिलता हो।

बीबीसी पर संविधान के मुताबिक ऐक्शन लिया गया: भाजपा

आयकर विभाग ने मंगलवार को कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक सर्वे ऑपरेशन चलाया। इस सर्वे ऑपरेशन को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आयकर विभाग का बचाव करते हुए कहा है कि बीबीसी पर संविधान के मुताबिक ऐक्शन लिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह दुनिया की सबसे भ्रष्ट कॉरपोरेशन हो गई है। दुख की बात यह है कि कांग्रेस का एजेंडा और बीबीसी का प्रोपेगेंडा मेल खाता है। उन्होंने कहा कि भारत आज जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन भारत के इस तरह आगे बढ़ने से ऐसी एजेंसियों और कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों को इससे दर्द होता है।

बीबीसी पत्रकारिता की बजाय भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाता है: गौरव भाटिया  

गौरव भाटिया ने कहा कि भारत का संविधान पत्रकारिता का हक देता है, लेकिन उसकी आड़ में अजेंडा आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। बीबीसी पत्रकारिता की बजाय हमेशा भारत विरोधी अजेंडे को आगे बढ़ाता है। बीबीसी का इतिहास कलंकित और द्वेष की भावना से पूर्ण है। भाटिया ने कहा कि दुनिया में भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। यहां सबके अपने त्योहार हैं और अपनी संस्कृति हैं लेकिन बीबीसी ने होली पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि अभी तो बीबीसी पर कार्रवाई पूरी भी नहीं हुई है। कोई रिजल्ट भी सामने नहीं आया है। फिर भी उससे पहले ही होहल्ला करना गलत है। पर कांग्रेस, सपा जैसे कई विपक्षी दल चिल्लाने लगे हैं। आखिर देशविरोधी ताकतों के साथ आने की इन्हें इतनी जल्दी क्या है। भारत के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों के साथ कांग्रेस हमेशा क्यों खड़ी होती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई समाप्त भी नहीं हुई थी। फिर उससे पहले ही घटिया राजनीति क्यों शुरू कर दी गई।

गौरतलब है कि बीबीसी द्वारा 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो-भाग की डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई। मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबारी परिचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

येदियुरप्पा ने कहा बीजेपी ने मुसलमानों के साथ कोई अन्याय नहीं किया है, आरक्षण कोटा पूरी तरह से न्याय किया गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द किया।

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, कहा- “कोई काम नहीं हो रहा है, केवल प्रचार हो रहा है।”

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का संकल्प, जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का।

शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी से वीर सावरकर विवाद पर मुलाकात की।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article उत्तरप्रदेश कानपुर अग्निकांड पर सियासत तेज सरकार पर बरसे अखिलेश उत्तरप्रदेश: कानपुर अग्निकांड पर सियासत तेज! सरकार पर बरसे अखिलेश, बोले- दिखावटी भाजपाई संवेदना का शर्मनाक वीडियो
Next Article Indian Railways करोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी अब ट्रेन Indian Railways: करोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन में सफर के लिए नहीं पड़ेगी टिकट की जरूरत! जानिए कैसे?

Latest News

1680195179 PH 9
पिथौरा में पिकअप वैन का पलटना, 24 लोग घायल, 5 गंभीर हालत में।
Hindi News March 30, 2023
1680194684 2 695
छत्तीसगढ़ में महिला अग्निवीर हिशा बघेल की पासिंग आउट परेड में भागीदारी का जश्न।
Hindi News March 30, 2023
1680194076 2 698
एलॉन मस्क और Apple के संस्थापकों ने AI डेवेलपमेंट पर रोक लगाने की मांग की.
Hindi News March 30, 2023
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्चिंग डेट का
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट: स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्चिंग डेट का खुलासा, संभावित कीमत संतोषजनक।
Tech Tips Technology March 30, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

You Might also Like

येदियुरप्पा ने कहा बीजेपी ने मुसलमानों के साथ कोई अन्याय
Politics

येदियुरप्पा ने कहा बीजेपी ने मुसलमानों के साथ कोई अन्याय नहीं किया है, आरक्षण कोटा पूरी तरह से न्याय किया गया।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 30, 2023
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद
Politics

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द किया।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 30, 2023
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया कहा कोई काम
Politics

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, कहा- “कोई काम नहीं हो रहा है, केवल प्रचार हो रहा है।”

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 30, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का संकल्प जनविरोधी सरकार
Politics

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का संकल्प, जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 30, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?