Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Politics » नीतीश कुमार  ने  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  और राहुल गांधी  से मुलाकात की

Politics

नीतीश कुमार  ने  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  और राहुल गांधी  से मुलाकात की

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 23/05/2023 at 9:53 पूर्वाह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी

नई दिल्ली । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  से मुलाकात की है। नीतीश कुमार ने इस मुलाकात में दोनों नेताओं से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को तेज करने और इसके आगे की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि विपक्षी दलों की बैठक की तिथि और स्थान के बारे में अगले एक-दो दिनों में फैसला कर लिया जाएगा।

विपक्षी नेताओं से नीतीश कुमार के मिलने की कवायद के पीछे लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकजुटता को मजबूत करना है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर पटना में जल्द बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की तरफ से मलिकार्जुन खरगे, लेफ्ट के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस बैठक से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी एकजुटता की एक तस्वीर साफ होगी।

सोमवार को नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद खरगे ने कहा कि आज की बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई और देश को नई दिशा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अब एकजुट होगा देश, ‘लोकतंत्र की मज़बूती ही हमारा संदेश! राहुल गांधी जी और मैंने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा कर, देश को एक नई दिशा देने की प्रकिया को आगे बढ़ाया।

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक चली मंत्रणा के दौरान इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा मौजूद थे। पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी बैठक में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह शामिल नहीं हो सके।

बैठक के बाद वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक में ज्यादातर राजनीतिक दल शामिल होंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विपक्षी दलों की बैठक की तिथि और स्थान के बारे में अगले एक-दो दिनों में निर्णय हो जाएगा। आज की बैठक में यह फैसला किया गया।

यह पूछे जाने पर कि कितने दल इस प्रस्तावित बैठक में शामिल होंगे, वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘ज्यादातर राजनीतिक दल इसमें शामिल होंगे। पहले यह खबर सामने आई थी कि विपक्षी दलों की बैठक बिहार की राजधानी पटना में हो सकती है। इससे पहले नीतीश कुमार ने 12 अप्रैल को भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा की थी। 

Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

खड़गे की आलोचना करने वाले चार भाजपा सांसदों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने साधा निशाना 

भाजपा ने वसुंधरा को झारखंड की 4 पूनिया को यूपी की 3 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी

गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अ‎मित शाह

राउत का दावा, शाह ने शिंदे से कहा, शिवसेना के चार मंत्रियों को हटाओ

 राहुल गांधी पर विदेश मंत्री के बयान पर चिढ़ी कांग्रेस, खेड़ा ने जयशंकर पर किया हमला 

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

1686422340 14 5
गोबर पेंट से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
Hindi News जून 11, 2023
1686421516 medi
NPPA ने तय कीं डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत 23 दवाओं की खुदरा कीमतें; क्या हैं इनके दाम?
Hindi News जून 10, 2023
1686420800 26
चक्रधरपुर व खडगपुर रेल मंडल के स्टेशनों में कार्य के चलते यात्री ट्रेने प्रभावित
Hindi News जून 10, 2023
1686420538 shivraj 25
बस्तर में 16 तो रायपुर में 23 जून तक दस्तक देगा मानसून
Hindi News जून 10, 2023

आरएसएस अज्ञात फ़ीड

  • एक त्रुटि हुई है, शायद इसका मतलब है कि फीड बंद है। बाद में पुन: प्रयास करें।

You Might also Like

KooApp
Politics

खड़गे की आलोचना करने वाले चार भाजपा सांसदों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने साधा निशाना 

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 10, 2023
KooApp
Politics

भाजपा ने वसुंधरा को झारखंड की 4 पूनिया को यूपी की 3 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 10, 2023
गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे गृह
Politics

गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अ‎मित शाह

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 10, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?