Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Politics

Politics

मोदी जी एक तरफ विकास लिए खड़े हैं दूसरी तरफ जनता खड़ी है लेकिन बीच में रोड़ा बने भूपेश और कांग्रेस खड़े हैं: जेपी नड्डा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 12/02/2023 at 12:20 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
मोदी जी एक तरफ विकास लिए खड़े हैं दूसरी तरफ


जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने ऐलान किया है कि 18 करोड़ भाजपा कार्यकर्ता स्व: सागर साहू, नीलकंठ कक्केम और बुधराम करटाम और उसके परिवार के साथ है।  भाजपा प्रजातांत्रिक तरीके से नक्सलियों का मुकाबला करेगी। उन्होंने जनता का आव्हान किया कि भूपेश बघेल को आराम दो और भाजपा को काम दो क्योंकि मोदी जी छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते है लेकिन भूपेश और कांग्रेस उसमे रोड़ा बन रही है। लालबाग मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर आने का मौका मिला। कल तक मन में बहुत उमंग थी कि आप सब के दर्शन होंगे। लेकिन कल रात जो घटना घटी, उसने दिल को दहला दिया। मन दुखी हुआ, द्रवित हुआ। मैंने कहा कि मैं भी जगदलपुर भी आऊंगा और नारायणपुर भी  जाऊंगा और हमारे जांबाज कार्यकर्ताओं के परिवार के लोगों से भी मिलूंगा। उनसे कहूंगा कि आपका  बेटा, आपका  भाई अकेला नहीं है। उसके और आपके परिवार के साथ  18 करोड़ कार्यकर्ताओं की पार्टी  खड़ी है। हम पूरी ताकत के साथ ऐसे नक्सली हमलों का हजार बार जवाब देंगे और प्रजातांत्रिक तरीके से बदलाव लाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मां दंतेश्वरी और जनता को नमन करते हुए कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, सबका हित हो, सब सुखी रहें, इस मंत्र को लेकर एक दृष्टि दी थी,  दिशा दी थी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद होनी चाहिए। उसको ताकत देनी चाहिए। उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत दिया। मुझे खुशी है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसी मंत्र को लेकर चल रहे हैं। उनका नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। जब हम दीन दयाल उपाध्याय जी को याद करते हैं तो हम कह सकते हैं कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। उन्होंने हम लोगों को शिक्षा दी थी। उस दृष्टि को लेकर समाज कल्याण में हम सब लोग लगे हुए हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि मुझे  बहुत दुख हुआ। स्व:सागर साहू की खबर सुनी।  6 फरवरी को बीजापुर के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की हत्या दुख पीड़ा देने वाली है। इसी तरीके से हमारे बुधराम करटाम की संदिग्ध हालत में लाश मिली। यह घटनाए बहुत से प्रश्न खड़े कर रही है। मैं सवाल खड़ा करना चाहता हूं कि क्या यह सच्चाई नहीं है कि भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। जब रमन सिंह की सरकार थी तो लोगों को जीने का हक था। लॉ एंड ऑर्डर था। शांति थी। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। सभी तबकों के विकास, सभी क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से काम हो रहे थे। आज मैं देखता हूं। यह बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का दूसरा नाम ही छलावा है, लटकाना, भटकाना ,अटकाना , झटकाना यह कांग्रेस की रीति नीति है। इसलिए कांग्रेस का कोई नेता यह करे तो अचरज की कोई बात ही नहीं है। वे इसीलिए बने हैं। हम विकास के लिए बने हैं। वह विकास को अवरुद्ध करने के लिए बने  हैं। हम विकास को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं। वे लोगों को भड़काने के लिए बने हैं।कांग्रेस का लक्ष्य फूट डालो और राज करो है। हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ तब छत्तीसगढ़ बना, जब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे प्रधानमंत्री बने। स्वर्गीय राजीव गांधी और उनके परिवार के लोग पिकनिक मनाने बस्तर आते थे यह उनके घूमने फिरने आनंद लेने की जगह थी। कोई सुध नहीं लेता था। दूरदराज कटा इलाका था। जब रमन सिंह की सरकार आई, तब बस्तर का विकास हुआ। छत्तीसगढ़ का विकास हुआ। मुझे खुशी है कि एम्स रायपुर में स्थापित हुआ और कोरोना काल में सबका इलाज हुआ। उजाले का महत्व तभी समझ में आएगा, जब तुम्हें अंधेरा याद आएगा। अंधेरा याद नहीं है तो उजाले का महत्व समझ में नहीं आएगा। उसने कहा कि मैं सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रभारी रहा हूं  शुरू शुरू में जब भी आया करता था तो पता चलता था कि 6 बजे बिजली आएगी 8 बजे चली जाएगी। लेकिन डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने छत्तीसगढ़ को पावर कट स्टेट बनाया। हम छाती ठोक कर कह सकते हैं कि हमारे राज में पावर कट होना बंद हो गया। मैं कहना चाहता हूं  कि भूपेश का पावर कट कर दो। हम प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। जब भाजपा सरकार में आई तो छत्तीसगढ़ का बजट 7000 करोड़ था जब रमन सिंह ने सरकार छोड़ी तब 83,179 करोड़ बजट था। 1 रुपये किलो में चावल दिया गया। आदिवासी भाइयों को वन अधिकार पट्टा दिया। भाजपा की सरकार ने  वन अधिकार पत्र दिए।  दंतेवाड़ा में रेजिडेंशियल स्कूल खोला गया। भूपेश बघेल का एक काम बता दो जो उन्होंने आदिवासियों के लिए किया हो। भाजपा के राज में आदिवासी बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष स्कूल खोले गए। 150 एकड़ की जमीन में 13 शिक्षण संस्थान बने। हमने इन आंखों से बस्तर के विकास की कहानी देखी है। मोदी जी ने 2017 में बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज दिया। 3,252  ट्राइबल हॉस्टल दिए।  संचार क्रांति के तहत लोगों को मोबाइल दिया गया है। यह भी बता दूं कि इस बार राष्ट्रपति अभिभाषण पढ़ने का अवसर भारत में पहली बार आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को मिला। आप उनका अभिभाषण सुनिए कि मोदी जी के राज में भारत कहां चल पड़ा है। एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनकर अभिभाषण दे रही है। यह परिवर्तन आया है तो मोदी जी के राज में आया है। इसको हम को समझना होगा। आज मोदी जी के राज में तीन राज्यपाल और 8 आदिवासी मंत्री हैं। जब दुनिया के तमाम विकसित देशों, विकासशील देशों का विकास रुक गया है तब ऐसी परिस्थिति में मोदी जी ने कोरोना के बावजूद 6.1प्रतिशत की दर से भारत का विकास किया। दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था से अंग्रेजों को पछाड़कर पांचवें नंबर पर आ गई है। आपको जानकर खुशी होगी कि दवाई बनाने में भारत आज दुनिया की फार्मेसी बन गया है। सबसे सस्ती दवाएं भारत बना रहा है। दूसरे नंबर पर भारत खड़ा हुआ है। पहले 92% मोबाइल बाहर से आते थे अब 97% मोबाइल भारत बना रहा है। हर मोबाइल पर लिखा होता है मेक इन इंडिया।

यह जीजाजी वाला भारत नहीं है। 5G वाला भारत है। विकास वाला भारत जाना जाता है। जापानी बुखार की दवा 100 साल बाद पहुंची लेकिन मोदी जी ने कोरोना काल में वैक्सीन बनाने कहा और  वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के प्रयास से 9 माह के अंदर भारत की दो वैक्सीन आ गई। आपको याद है कि कांग्रेस के नेता क्या बोलते थे। भूपेश बघेल क्या बोलते थे।  वैक्सीन मत लगाओ मत लगाओ। इसकी टेस्टिंग नहीं हुई है और खुद जाकर चुपके से  लगा लिया। यह लोगों को गुमराह करते हैं और खुद टीका लगाते हैं। आज मुझे खुशी हुई कि आप मुझसे मिल रहे हैं।किसी ने भी मास्क नहीं पहना है। यह मोदी जी के नेतृत्व में   220 करोड़ डोज का परिणाम है। मोदी जी ने यूक्रेन और रूस दोनों देशों से बात कर और युद्ध के दौरान भी देश के बच्चों को भारत वापस बुलवाया। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि विकास की दृष्टि से हो, या नेतृत्व देने की बात हो बदलते भारत की तस्वीर हो, यह सब मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है। 15,000 करोड़ रुपए कमजोर जनजाति समूह के लिए इस बजट में दिया गया है। एकलव्य विद्यालय में 38,800 शिक्षकों की भर्ती होगी ताकि ट्राइबल का बच्चा पढ़ सके। 73 एकलव्य विद्यालय छत्तीसगढ़ में होंगे। छत्तीसगढ़ का रेल का बजट भी हजारों  करोड़ का  है। रायपुर से विशाखापट्टनम तक इकोनामिक कॉरिडोर बन रहा है। भिलाई में आईआईटी साथ एयरपोर्ट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

भूपेश बघेल गरीब को झोपड़ी से नहीं निकलने देना चाहते। पक्के मकान मिलें, यह मंजूर नहीं। गैस का कनेक्शन मिले पानी का कनेक्शन मिले, भूपेश बघेल यह नहीं चाहते। क्या ऐसे लोगों को सरकार में रहने देना चाहिए। लटकाने वाले लोगों को लटकाना है और भाजपा को काम देना है।

आज छत्तीसगढ़ बलात्कार में सातवें नंबर, लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के तहत डकैती में पांचवें, फिरौती में चौथे नंबर, आत्महत्या में दूसरे नंबर, नारकोटिक्स में दूसरे नंबर पर, मर्डर में तीसरे नंबर पर है।

जल जीवन मिशन में मोदी जी पैसा दे रहे हैं। आवास दे रहे हैं। 10 करोड़ लोगों को हम पानी पहुंचाने में सफल हुए। छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन में  31 वें नंबर पर है। क्या विकास में गतिरोध पैदा करने वाले लोगों को रहने देना है। क्या आप नहीं चाहते कि पानी का कनेक्शन आए। अगर चाहते हैं तो बघेल को आराम दो और भाजपा को काम दो।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया उन्होंने कहा भाजपा के नेतृत्व में हम छत्तीसगढ़ को सद्भावना और शांति का टापू बनाएंगे। भाजपा राज में फिर से छत्तीसगढ़ विकास और खुशहाली की तरफ बढ़ेगा और भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा।

अरुण साव ने कहा आज ये छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार प्रदेश की ढाई करोड़ जनता की सेवा करने के बजाय 1 परिवार की सेवा करने में लगी हुई। पिछले 4 वर्षों में भूपेश ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार,अपराध और धर्मांतरण का गढ़ बना दिया है। लगातार छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था खराब हो रही है। आज छत्तीसगढ़ की ना राजधानी सुरक्षित है न न्यायधानी सुरक्षित है । न बस्तर सुरक्षित है न सरगुजा । पूरे छत्तीसगढ़ को दहशत में डालने का काम राज्य की भूपेश बघेल की सरकार कर रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों की याद दिलाते हुए भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला और बताया कि ये जो चमचमाती हुई सड़कें  जो प्रदेश में बनी है वो भाजपा की ही देन है भूपेश बघेल खुद कहता है मैं सड़कें ,हाईवे ब्रिज स्कूल ,अस्पताल ,नहीं बनाऊंगा विकास करना कांग्रेस के बस की बात नहीं।

बस्तर को अच्छी सड़कें देने वाली,बस्तर में रोशनी देने वाली, अच्छी शिक्षा देने वाली, गरीबों को 1 किलो रुपए चावल देने वाली भाजपा की सरकार है। जनता का हक कन्यादान योजना, तीरथ योजना, चरण पादुका योजना बंद करने वाली भूपेश बघेल  सरकार है।  भूपेश बघेल और कांग्रेस बस्तर में विकास रोकने की अपराधी है।

 बस्तर ने जब जब स्नेह दिया है।  तब तब कमल खिला है और बस्तर में कमल खिल गया तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता।

जनसभा में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ,ओपी चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कमल चंद भंजदेव, लच्छू राम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, संजय पांडे, राजाराम तोड़ेम, बैदूराम कश्यप, रूपसिंग मंडावी, विद्या शरण तिवारी, श्रीनिवास मद्दी, धनीराम बारसे, बृजमोहन देवांगन, हंगाराम मरकाम, चैतराम आतामी, ओजस्वी मंडावी, भरत मटियारा,  बस्तर जिला प्रभारी जी वेंकट, सह प्रभारी सेवकराम नेताम,लोकसभा प्रवास योजना प्रदेश सहसंयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेगवती कश्यप,जिपं उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जगदलपुर विधानसभा प्रभारी निखिल राठौर, चित्रकोट विधानसभा प्रभारी नवीन विश्वकर्मा, बस्तर विधानसभा प्रभारी आलोक ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा,जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय,जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही, जिला मंत्री नरसिंह राव, बाबुल नाग, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश कश्यप, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा आदि उपस्थित थे सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप तथा आभार प्रदर्शन किरण देव ने किया।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

येदियुरप्पा ने विजयेंद्र को किया भाजपा उम्मीदवार बनाने का संकेत, सिद्धरमैया के बेटे कपटीवादी उम्मेदवार के रूप में उतारे जाने का विरोध।

बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के वोट बैंक पर सेंध लगाने की योजना बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सम्राट अशोक का जन्मदिन मनाने के लिए सासाराम जा सकते हैं।

कपिल सिब्बल ने कहा कि विपक्षी दल साथ आ रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान से असहमति जाहिर की।

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

लहर सिंह ने कहा, राहुल गांधी अच्छे इंसान हैं लेकिन उनके सलाहकार गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने भी किया था मकान खाली करने का निवेदन।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अब पाकिस्तान का रेलवे भी हुआ कंगाल 6 महीने में अब पाकिस्तान का रेलवे भी हुआ कंगाल, 6 महीने में घाटा 24 अरब के पार; संसद में बवाल
Next Article छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण केंद्र से चोर ले गए लाखों की छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़: प्रशिक्षण केंद्र से चोर ले गए लाखों की सिलाई मशीन, कंप्यूटर और दस्तावेज…

Latest News

छत्तीसगढ़ write title जशपुरनगर जशपुर जिले के जिला जनसंपर्क कार्यालय
छत्तीसगढ़: write title जशपुरनगर :जशपुर जिले के जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को शुक्रवार को जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया। इस अवसर पर कार्यालय के सुषमा कुजूर, विनोद कुमार यादव, कौशल्या एवं रवि मिश्रा, राजकुमार राम, रविन्द्र राम, अशोक तिर्की उपस्थित थे।      जनसंपर्क कार्यालय कोरबा स्थानांतरण किया गया है ज्ञात हो कि चौहान विगत तीन वर्षाे से अधिक जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में कार्यरत थे। सुरजीत चौहान ने जिले में बिताए अपने कार्यकाल को याद करते हुए कार्यालय में कार्यरत अधिकारी और सभी कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही सभी पत्रकार साथियों से मिले सहयोग के लिए उनको धन्यवाद दिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत सभी ने चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदाई दी। maximum 25 words in Hindi
State छत्तीसगढ़ March 31, 2023
छत्तीसगढ़ write title 13 31 Mar 2023 1130 PM IST
छत्तीसगढ़: write title 31 Mar, 2023 11:30 PM IST BY जशपुरनगर :  जिला प्रशासन द्वारा जिला जेल में 24 बंदियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् 04 माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात् बंदियों को जेल में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सिलाई के लिए कपड़े भी दिए जाएंगे और उसके ऐवज में उन्हें मेहताना भुगतान भी किया जाएगा। जेल से रिहा होने के बाद बंदी हुनरमंद बनकर निकलेगें और उनके हाथों में रोजगार भी रहेगा। maximum 25 words in Hindi
State छत्तीसगढ़ March 31, 2023
1680285078 02 jpeg 2
write title रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गुरुवार को बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह रायपुर द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी हनुमान भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा सफलता की दौड़-परिवार मत तोड़ विषय पर व्याख्यान का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि रामनवमी है और आज का दिन बहुत पावन है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं, उनसे बड़ा कोई योगी, भक्त, ज्ञानी या बलशाली और कोई नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हनुमान जी जैसा चरित्र शायद ही किसी वेद, पुराण या ग्रंथ में मिले। मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हनुमान चालीसा का वाचन कर रहे पंडित विजय शंकर मेहता को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर महंत श्री युधिष्ठिर लाल, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी सहित श्री हनुमान महापाठ समिति से श्री विजय अग्रवाल, श्री योगेश अग्रवाल, श्री मुकेश शाह श्री मोहन पवार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। : maximum 20 words in Hindi
Hindi News March 31, 2023
छत्तीसगढ़ write title रायपुर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम
छत्तीसगढ़: write title रायपुर :  स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह की अध्यक्षता में आज पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। उन्होंने नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आज एआरटी/सरोगेसी एक्ट-2021 के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार प्रसाद खंडवाल, रेडियो डायग्नोसिस के प्राध्यापक डॉ. विवेक पात्रे, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति सतपथी, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. आर.के. पटेल, हिना यास्मिन खान, विधि विभाग के उप सचिव प्रशांत कुमार भार्गव और पीसीपीएनडीटी कन्सल्टेंट वर्षा राजपूत भी बैठक में उपस्थित थीं। पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की बैठक में एक्ट के अंतर्गत सोनोग्राफी के  छह माह के प्रशिक्षण के अगले बैच के लिए नियमावली बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पीजी के बाद बॉन्ड सेवा नहीं दिए जाने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। स्त्री रोग विशेषज्ञों की सोनोग्राफी में दक्षता के लिए उन्हें तीन माह का प्रशिक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।  एआरटी/सरोगेसी एक्ट-2021 की बैठक में पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों में से निरीक्षण के बाद योग्य पाए गए केंद्रों जिन्होंने पंजीयन शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया। एक्ट के अंतर्गत राज्य में अब तक 56 केंद्र पंजीकृत हैं जिनमें 34 एआरटी क्लिनिक, दस एआरटी बैंक और 12 सरोगेसी क्लिनिक शामिल हैं। बैठक में 1 अप्रैल से पंजीयन शुल्क जमा किए जाने के बाद ही आवेदनों पर निरीक्षण की कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया। maximum 25 words in Hindi
State छत्तीसगढ़ March 31, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

You Might also Like

येदियुरप्पा ने विजयेंद्र को किया भाजपा उम्मीदवार बनाने का संकेत
Politics

येदियुरप्पा ने विजयेंद्र को किया भाजपा उम्मीदवार बनाने का संकेत, सिद्धरमैया के बेटे कपटीवादी उम्मेदवार के रूप में उतारे जाने का विरोध।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के वोट बैंक पर सेंध
Politics

बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के वोट बैंक पर सेंध लगाने की योजना बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सम्राट अशोक का जन्मदिन मनाने के लिए सासाराम जा सकते हैं।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
कपिल सिब्बल ने कहा कि विपक्षी दल साथ आ रहे
Politics

कपिल सिब्बल ने कहा कि विपक्षी दल साथ आ रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान से असहमति जाहिर की।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला लोकतंत्र में विश्वास
Politics

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?