मुंबई । अगला महापौर भाजपा से ही बनना चाहिए, इस तरह का आह्वान जेपी नड्डा ने मुंबई में कार्यकर्ताओं से किया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के पदाधिकारियों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मुंबई का अगला महापौर भाजपा का हो। नड्डा ने एक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, हम सभी को इस तरह से काम करने की जरूरत है कि मुंबई शहर का अगला महापौर भाजपा का हो। बैठक में मौजूद लोगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, आपकी ताकत के साथ, हमें इस संकल्प (भाजपा का महापौर बनाने) के बारे में दो बार सोचने की जरूरत नहीं है।
जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों को सुनने का कौशल विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के लिए विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रम लेकर आए हैं। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को सुनने की क्षमता सहित कुछ कौशल भी विकसित करने चाहिए। लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि एक भाजपा कार्यकर्ता उनकी बात धैर्य से सुनता है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए भरोसे लायक है। नड्डा बुधवार से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.