अनूपपुर-भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रखा गया मौन धरना प्रदर्शन
अनूपपुर (बिलाल अहमद) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अनूपपुर के तत्वाधान में मौन धरना प्रदर्शन हनुमान मंदिर चौक बिजुरी में रखा गया ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी की सुरक्षा में हुए चूक के मामले को अनूपपुर जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिले के मुखिया लक्ष्मीदास चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिले के मुखिया बृजेश गौतम की उपस्थिति में और भारतीय जनता पार्टी जिले के पूर्व महामंत्री श्री अजय शुक्ला पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा गया बोध मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मेहरा की उपस्थिति में नगर के ह्रदय स्थली हनुमान मंदिर चौक पर मौन धारण कर धरना प्रदर्शन किया गया और समापन के समय तहसीलदार के माध्यम से पंजाब कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की गई !इस कार्यक्रम पर मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भैया लाल प्रजापति अनुसूचित जाति मोर्चा जिले के मंत्री माखन चंद्रा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला प्रयाग पांडे निखिल सैनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह नीलम सचिन जैन रेखा केवट नवनियुक्त महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कलावती राम सिंह मधु सिंह बबीता पांडे साथ में भाजपा नेता सचिन जैन के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे !