भाजपा पिछड़ा वर्ग के हमेशा साथ रही जबकि कांग्रेस ने किया अन्याय..

(रजत दास वैष्णव) दमोह/भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग के साथ है थी और रहेगी जबकि कांग्रेस ने सिर्फ बरगलाने का कार्य किया है अन्याय किया है इसलिए वह ज्ञान देने का कार्य ना करें। यह बात दमोह सांसद तथा भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कही।उन्होंने कहा देश के इतिहास में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने दो मुख्यमंत्री दिए पहला उमा भारती एवं सबसे ज्यादा कार्यकाल जिनका है वह है शिवराज सिंह चौहान जबकि कांग्रेस का इतिहास सबके सामने हैं। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले गोष्ठी आयोजित कर रही है जिसमें वह जन जन तक भा जा पा का पक्ष और कांग्रेस को बेनकाब करने के लिए लगातार जानकारी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दे रही है। इस अवसर पर दमोह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मैं सांसद प्रहलाद पटेल जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा जबेरा धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं हटा विधायक के पी एल तंतुबाय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।