Saturday, 11 April

भोपाल। मध्य प्रदेश में यूं तो कई विभाग प्रभार पर चल रहे हैं, लेकिन वेयरहाऊसिंग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन जैसा निगम जो लाभ में चलने के बावजूद यहां एक पखवाड़े से कोई प्रबंध संचालक नही है।

निगम मंडल बोर्ड परिषद के कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि ‌ वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लाभ में चलने वाली संस्था है, ले‍किन पिछले 15 दिन से इसमें कोई प्रबंध संचालक नहीं है। इस कारण निगम का कामकाज प्रभा‍वित हो रहा है। उन्‍होंने प्रशासन से सवाल किया है कि केवल प्राइवेट कंपनी को श्रमिकों को उपलब्ध कराना से निगम के घाटे का एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है। इसके लिये जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना चा‍हिए। इस संबंध में बाजपेई ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस पर कार्रवाई हो। मुख्य सचिव को भी इस संबंध में पत्र लिखा है।

उन्‍होंने एक बयान में कहा है कि निगम के इतिहास में पहली बार बिना प्रबंध संचालक एक पखवाड़े से नही है। एमडी की नियुक्ति शीघ्रताशीघ्र करने की मांग मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से की है। उन्‍होंने निगम में पिछले दो वर्षों के कार्यकाल की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान से कराने की मांग भी की है।

Share.
Exit mobile version