Sunday, 1 March

सीकर.

श्रीमाधोपुर थाना इलाके के मऊ गांव के बस स्टैंड पर सड़क किनारे बैठी पांच गायों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर घायल गायों का प्राथमिक उपचार करवाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी गए सड़क के किनारे बैठी हुई थी तभी अज्ञात वाहन ने गायों को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गई ।जैसे ही गौवंश की मौत की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे और घायल गायों का प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस की सहायता से उनको श्रीमाधोपुर लाया गया वहीं ग्रामीणों ने भी घटना के बाद श्रीमाधोपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। श्रीमाधोपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरो की सहायता से गायों को टक्कर मार कर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version