शेख अफ़रोज़ हरदा/ हरदा जिले के अंतर्गत आने वाले सिमा क्षेत्र के अंदर इस समय बड़े स्तर पर काम के नाम पर दूसरे राज्यों और जिलों से काम करने वाले मजदूर ठेकेदार जिले में प्रवेश कर गांवो में काम कर रहे हैं, लेकिन यह कौन है ? कहां से आए हैं ? क्या काम करने आए हैं? इनका चरित्र कैसा है ? यह जिस स्थान से आए हैं ,वहां उनके खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज तो नहीं है ?या फिर यह किसी छोटी- बड़ी घटना को अंजाम देकर ,पुलिस से भागे हुए तो नहीं हैं या यह किसी प्रकार के काम के बहाने किसी घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने की फिराक में तो नहीं आए हैं? इस सब सवालों का जवाब जिले में इन से काम लेने वाले सरकारी या प्राइवेट सेक्टर के किसी भी जिम्मेदार और काम करवाने वाले किसी सज्जन के पास नही है। वही यह लोग लड़कियों को भी बहला- फुसलाकर अपने साथ अपने प्रदेश जिलों में ले जा सकते हैं, लेकिन इनके पते आदि की सही जानकारी नहीं होने के कारण पुलिस का इन तक पहुंच पाना मुश्किल होता है।
जिले में लगातार होने वाली चोरी,लूट की घटनाओं में इनका भी हाथ तो नही …?
जिले में हमें ज्यादातर चोरी की घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही है जिसमें से कम ही घटना को अंजाम देने वाले पुलिस के हाथ लग पा रहे हैं ऐसे में इस बात से भी इनका नहीं किया जा सकता की हो सकता है यह बाहरी लोग उचित समय देखकर घटना को अंजाम देकर वापस अपने जिले प्रदेश मैं लौट जाते हो और पुलिस इन तक पहुंच नहीं पा रही हो इसलिए आवश्यकता है कि जिस भी गांव ग्राम पंचायत या नगरी क्षेत्र थाना क्षेत्र में यह बाहरी मजदूर ठेकेदार फेरी वाले या किसी भी प्रकार से महीना तक रहने के उद्देश्य से आने वाले सभी लोगों की एंट्री, जानकारी संधारित करने संबंधित दस्तावेज तैयार होने चाहिए ताकि भविष्य में होने वाली घटना दुर्घटनाओं अंकुश लगाया जा सके।

