नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने न्याय प्रक्रिया में देरी के लिए हाई कोर्ट को लताड़ा और कहा कि केस की अर्जेंसी को समझते हुए आज कल में सुनवाई करें।
सुप्रीम कोर्ट ने फरियादी निशा बांगरे को एक से दो दिन में हाईकोर्ट अप्रोच करने को बोला और यह उम्मीद जताई है कि उनके इस निर्देश के बाद इस केस की वहां अर्जेंट सुनवाई कर त्वरित न्याय प्रदान की जायेगी।
बहस के दौरान न्यायाधीश ने इलेक्शन के नॉमिनेशन की तारीखों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने की बात भी कहा। निशा बांगरे ने दिल्ली में अधिवक्ता कपिल सिब्बल, विवेक तनखा से मुलाकात की।
