Sunday, 12 April

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों के बीच पहुंचे। गोयल वाटिका में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में सीधे माइक थामते हुये सिंधिया ने कहा कि प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिये सत्ता और कुर्सी के लिये हो सकता है। हमारे लिये यह प्रदेश और अंचल के विकास का चुनाव है। आप लोगों को प्रत्याशी का चेहरा नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी का चुनाव चिन्ह और प्रदेश के विकास पर ध्यान केंद्रित करना हैं। जिससे निर्णय लेने में कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि मुन्ना एक युद्ध हैं, और युद्ध रहेंगें। राजनीति में कई बार सफलता मिलती है, तो कई बार असफलता मिलती है, लेकिन हमारा संघर्ष थमता नहीं हैं। क्योंकि हमारा ध्येय सत्ता और कुर्सी नहीं हैं, जनसेवा है। सिंधिया ने कहा कि आज माधवराव सिंधिया का श्राद्ध किया है, इसलिए माला नहीं लुंगा।

 नाराज मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने पहली बार महल में हंगामा करते हुये न्याय मांग रहे थे। आज तस्वरी बदली हुई थी। वही समर्थक सिंधिया के साथ खड़े होने का वादा कर रहे थे। सिंधिया ने कहा कि मुन्ना और हम तो तय कर चुके हैं। प्रदेश और ग्वालियर के राष्ट्रपटल पर एक अलग पहचान हैं। अब निर्णय आपको करना है। साढ़े आठरह साल में प्रदेश लगभग हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। तीन साल में ग्वालियर का जो विकास हुआ है, वो कभी नहीं हुआ है। नया एयरपोर्ट, स्टेशन और एलिवेटेड रोड सहित कई विकास कार्य आकार ले रहे हैं और कई विकास कार्य पाइप लाइन में हैं। मुन्नालाल युद्ध थे, और युद्ध रहेंगे और मैं उनके साथ हूं और रहूंगा।

Share.
Exit mobile version