Thursday, 9 April

जयपुर। चूरू सांसद राहुल कस्वां बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे। कल दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता कस्वां को सदस्यता दिलाएंगे। दरअसल, बीजेपी ने इस बार चूरू सांसद राहुल कस्वां को टिकट नहीं दिया। जिसके बाद से ही उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें थी। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की जानकारी के बाद इन कयासों पर अब विराम लग जाएगा।

बता दें कि राहुल कस्वां चूरू लोकसभा सीट से 2 बार के सांसद हैं। पहली बार बीजेपी ने उन्हें 2014 के चुनाव में उतारा, तब से वह वहां के स्थानीय सांसद हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को करीब साढ़े तीन लाख के अंतर से हराया था। बीजेपी की ओर से उनका टिकट काटे जाने के बाद से वह नाराज चल रहे हैं. राहुल कस्वां ने 2014 में इस सीट से पहली बार चुनाव जीता था और फिर 2019 में दोबारा इस सीट से निर्वाचित हुए थे. बीजेपी ने राहुल कस्वां की जगह पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) को टिकट दिया है.

Share.
Exit mobile version