Wednesday, 1 April

भोपाल। एमके स्टालिन के बयान पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सनातन धर्म और सनातन संस्कृति हमारे इतिहास, वर्तमान, भविष्य का हिस्सा है। युग – युगांतर तक चलती रहेगी। मैं और आप भी नहीं होंगे, तब भी रहेगी।

भोपाल में आज उनसे पत्रकारों ने स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल किया। सुरजेवाला ने कहा –  मुझे कन्नड़, तमिल नहीं आती। भाषा के बोध में कोई शब्द निकला तो मैंने नहीं सुना। किसी ने कुछ कहा तो ये विवाद का प्रश्न नहीं हो सकता। सनातन हमारी संस्कृति है। 

Share.
Exit mobile version