Friday, 13 March

हिसार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस एक्टिव नजर आ रही है। पुलिस ने हिसार के बालसमंद से एक पाकिस्तानी हिंदू परिवार को दिल्ली भेज दिया गया है। यह परिवार पिछले 7 महीने से बालसमंद में रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक इस परिवार में कुल 15 सदस्य हैं। जिनमें 3 लड़कियां, 8 बच्चे, 3 महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। ये सभी पाकिस्तान के सिंध हैदराबाद से आए थे। परिवार 25 अगस्त 2024 से वीजा समाप्त होने के बाद भी यहीं रह रहा था। परिवार एक निजी अस्पताल की जमीन पर बने कमरे में रह रहा था। सभी सदस्य खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version