Friday, 10 April

भोपाल। प्रदेश के उद्योग आयुक्त पी नरहरि के नाम से एक अश्लील चैट वायरल हुई है। इसे नरहरि और किसी महिला अधिकारी के बीच की बातचीत बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद IAS पी नरहरि ने पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी चैट वायरल की गई है।

नरहरि ने कहा, ‘जो चैट वायरल हो रही है, वह फॉल्स है। क्रिमिनल इंटेंशन के साथ इसे बनाया गया है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर से इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस की जांच के बाद इसमें एफआईआर होगी और गिरफ्तारी की जाएगी। इस तरह का काम करने वाले बेनकाब होंगे।’पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।

महिला अफसर ने भी की शिकायत

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, ‘उद्योग आयुक्त पी नरहरि की ओर की बुधवार को शिकायत की गई है। इसी तरह की शिकायत एक महिला अधिकारी, जो एक विभाग में वरिष्ठ पद पर पदस्थ हैं, ने भी की है। चैट को उस महिला अधिकारी और उद्योग आयुक्त की बातचीत बताकर वायरल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’

Share.
Exit mobile version