Saturday, 11 April

भोपाल। नरेंद्र सिंह तोमर रिश्वत कांड में नया खुलासा। वीडियो कॉल पर मंत्री पुत्र से बात कर रहे शख़्स ने नया वीडियो जारी पूरी बातचीत की पुष्टि की।

पूरा मामला 100 या 500 करोड़ का नहीं बल्कि 10000 करोड़ का बताया। नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे ने विदेश में गाँजे की खेती के लिये 100 एकड़ ज़मीन भी ख़रीदी है। ये शख्स कह रहा है कि पूर्व में वायरल दोनों वीडियो बिल्कुल सही हैं।

नए वीडियो में बातचीत करने वाला शख्स अपना नाम जगमनदीप सिंह और कनाडा में रहना बताता है। वह कहता है कि चार पांच दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह वीडियो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर का है। वीडियो में दूसरी आवाज मेरी है। वह वीडियो मेरे घर में बना है। वीडियो की बातचीत सही है। उसमें खनन की कंपनी से पैसे का लेन देन हुआ है। जगमनदीप सिंह बताते हैं कि उनकी देवेंद्र प्रताप सिंह से 2018 में दोस्ती हुई थी। वह लॉकडाउन के समय मार्च 2020 को देवेंद्र प्रताप सिंह से मिलने इंडिया आया था।

गांजा और भांग की खेती करना थी देवेंद्र को

जगमनदीप नाम के शख्स ने कहा कि वह कनाड़ा में गांजा और भांग की खेती करता है। देवेंद्र प्रताप सिंह को भी गांजा और भांग की खेती करना थी। उस समय देवेंद्र प्रताप सिंह ने गांजा की खेती करने की इच्छा जताई थी, लेकिन पैसा आने पर खेती में लगाने की बात कही थी। वीडियो में त्यागी नाम के शख्स का जिक्र होने पर कहा कि उनके पास उनके प्रूफ है। शख्स वीडियो बनाने वाले का नाम न बताने की बात करते हुए कहता है कि उनके दादा फ्रीडम फाइटर थे। लेकिन उनके पिता राजनीति में नहीं गए तो वे कनाडा आकर बस गए। वीडियो में शख्स बताता है कि पैसों का लेनदेन गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के सहयोग से होता था। वह वीडियो में आरोप लगाता है कि सिरसा नकदी लेकर वायर के जरिए यह पैसा मंत्री के बेटे को दे देता था। वह आगे कहता है कि यह 500 करोड़ का मामला नहीं है। यह 10 हजार करोड़ का मामला है। वीडियो में शख्स देवेंद्र सिंह तोमर की पत्नी हर्षिनी का भी जिक्र कर उनके साथ उसकी चैट को दिखाता है।

Share.
Exit mobile version