Saturday, 11 April

नई दिल्ली। CBI ने हर्ष मंदर (Harsh Mander) के NGO से संबंधित परिसरों पर तलाशी ली है. हर्ष के एनजीओ पर आरोप है कि संस्था ने FCRA का उल्लंघन किया है. हर्ष मंदर लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं. आरोप है कि हर्ष मंदर की संस्था को विदेशी फंड मिलता है। 

CBI ने हर्ष मंदर के NGO के खिलाफ विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. शुक्रवार को NGO से जुड़े परिसरों पर CBI ने रेड डाली है. सीबीआई का दावा है इस एनजीओ को जमकर विदेशी फंडिंग मिली है।

हर्ष मंदर UPA सरकार के दौरान सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य थे. हर्ष मंदर NGO अमन बिरादरी के संस्थापक हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद अमन बिरादरी पर FCRA के अलग-अलग प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share.
Exit mobile version