नरसिंहपुर। रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी का जन्मदिन उनके चाहने वाले लोग जोर-शोर से मना रहे हैं। वहीं रिलाईंस समूह द्वारा अपने ग्राहकों को तोहफे भी दे रहा है। वहीं मुकेश अंबानी भी अपने जन्म दिन को यादगार बनाने भगवान की शरण में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मुकेश अंबानी जिले के गोटेगांव पहुंचे और ईश्वर व संतों का आशीर्वाद लिया।
उद्योगपति अंबानी परिवार के साथ जगद्गुरू शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मुकेश अंबानी के साथ उनकी मां कोकिलाबेन, रमेश भाई ओझा तथा अंबानी परिवार के सदस्यगणों ने गोटेगांव में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज की गादी का पूजन किया।
भगवान द्वारकाधीश का ध्वज पूजन कर आशीर्वाद ब्रह्मचारी नारायणानन्द के द्वारा प्राप्त किया तथा अपने पुत्र अनंत अंबानी तथा उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेन्ट के लिए आशीर्वाद मांगा।
